Share

Manoharpur : मनोहरपुर में सबसे बड़े गणेश पूजा मेले की तैयारी शुरू, 14 सितंबर से होगा शुभारंभ

  • 27वें वर्ष में प्रवेश कर रहा मेला, भव्य पंडाल और आकर्षक प्रतिमा होगी विशेष आकर्षण
  • श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम बनेगा गणेश पूजा मेला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम के सबसे बड़े गणेश पूजा मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेला समिति के मुख्य संरक्षक एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने बताया कि इस वर्ष गणेश पूजा मेला अपने 27वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह मेला 14 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होगा, जबकि 28 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन समिति ने मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : छऊ कला केंद्र के समग्र विकास के लिए बनेगा व्यापक प्रस्ताव, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

कटक के मूर्तिकार बनाएंगे प्रतिमा, भजन संध्या रहेगी आकर्षण

रंजित यादव ने बताया कि इस वर्ष गणेश प्रतिमा का निर्माण ओडिशा के कटक के अनुभवी मूर्तिकार द्वारा किया जा रहा है, जबकि भव्य पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगरों की देखरेख में होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी भजन संध्या श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Gua : विशेष ग्राम सभा में ‘सबकी योजना-सबका विकास’ पर मंथन, स्वच्छ एवं हरित पंचायत बनाने पर जोर

गुवा पूर्वी पंचायत में जीपीडीपी के तहत विकास योजनाओं की प्राथमिकताएं तय, स्वच्छता, पेयजल और वृक्षारोपण पर विशेष चर्चा जनभागीदारी

  • गुवा पूर्वी पंचायत में जीपीडीपी के तहत विकास योजनाओं की प्राथमिकताएं तय, स्वच्छता, पेयजल और वृक्षारोपण पर विशेष चर्चा
  • जनभागीदारी से पंचायत विकास को नई दिशा देने की पहल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स कम्युनिटी हॉल में शनिवार को पूर्वी पंचायत की विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया चांदमनी लागुरी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में ‘सबकी योजना-सबका विकास’ और स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत के लक्ष्य को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के अंतर्गत पंचायत की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पंचायत के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी आधारित योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने पर जोर

स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को मिली प्राथमिकता

बैठक में पेंशन योजनाओं का लाभ पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। नालियों और सोख्ता पीट के निर्माण, व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई कर दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के प्रस्ताव रखे गए। इसके अलावा नदी किनारे संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थानों पर कांटेदार तार लगाने और कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक स्थलों पर डस्टबिन लगाने की योजना पर भी विचार किया गया। ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और जनसुरक्षा को पंचायत विकास की प्राथमिकताओं में शामिल करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur/Manoharpur : मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी

हर घर नल-जल और प्लास्टिक मुक्त पंचायत पर भी बनी सहमति

ग्राम सभा में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने, हर घर नल-जल योजना के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा पंचायत की जरूरतों के अनुसार अन्य विकास योजनाओं को जीपीडीपी में शामिल करने पर सहमति बनी। उपस्थित ग्रामीणों ने योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, उपमुखिया सुनीता सामद, वार्ड सदस्य जानों चातर, कलेक्टर गीता देवी, फ्रंटलाइन वर्कर पदमा केसरी, अनुराधा राव, तापस दास, प्रधान वनरक्षी योगेश सिंकु सहित जेएसएलपी की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Jamshedpur : मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने पर जोर

गोलमुरी-जुगसलाई क्षेत्र में सुनवाई के दौरान दावा-आपत्तियों के त्वरित निष्पादन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर हुई चर्चा मतदाता

  • गोलमुरी-जुगसलाई क्षेत्र में सुनवाई के दौरान दावा-आपत्तियों के त्वरित निष्पादन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर हुई चर्चा
  • मतदाता सूची में त्रुटियां दूर करने के लिए प्रशासन सक्रिय

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : प्रखंड गोलमुरी सह जुगसलाई के व्यंगबील पंचायत भवन एवं हितकु सभागार में जिला नियोजन पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी तथा सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों के बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) तथा नोटिस प्राप्त मतदाताओं ने भाग लिया। इस दौरान बूथ संख्या 313 से 323 तक के क्षेत्रों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई और उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : Chakradharpur/Manoharpur : मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी

दावा-आपत्तियों की सुनवाई से मतदाता सूची होगी अधिक शुद्ध

बैठक में बीएलओ पर्यवेक्षक संजय कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत जारी नोटिसों तथा प्राप्त दावा-आपत्तियों का निष्पादन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि इस चरण में नए नाम जोड़ने, विवरण संशोधित करने तथा अन्य आवश्यक सुधारों के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच और सत्यापन किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 27 और 29 अगस्त से नो-मैपिंग, तार्किक विसंगति तथा अन्य श्रेणियों से जुड़े मामलों की सुनवाई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और सूची में दर्ज सभी जानकारियां त्रुटिरहित हों।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर में सबसे बड़े गणेश पूजा मेले की तैयारी शुरू, 14 सितंबर से होगा शुभारंभ

पारदर्शी और त्वरित निस्तारण के लिए बनाई गई रणनीति

बैठक में दावा-आपत्तियों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के लिए विस्तृत रणनीति पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने नो-मैपिंग, तार्किक विसंगतियों और अन्य मामलों से संबंधित सभी फाइलों को अलग-अलग संधारित करने तथा समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में व्यंगबील पंचायत की मुखिया मालती सिंह एवं हितकु पंचायत के मुखिया पलटन मुर्मू की भूमिका की सराहना की गई। इस अवसर पर दीपक कुमार, रोशन खालको, अन्नू कुमार, निधि गोपाल महतो, राजीव कुमार सिंह, चंद्र राय सोरेन, अविनाश कुमार, भारती जाना, शैलेंद्र महतो, प्रतिमा महतो, मंजू महतो, माया हेंब्रम, लासी हसदा, डोमन चंद्र टुडू, रेखा हेंब्रम, रानी कर्मकार और फूल कुमारी कर्मकार सहित कई कर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।

Chakradharpur/Manoharpur : मनोहरपुर स्टेशन पर टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को मिली मंजूरी

सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयास से रेलवे बोर्ड ने प्रयोगात्मक आधार पर लिया निर्णय रेल सुविधा बढ़ने से

  • सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयास से रेलवे बोर्ड ने प्रयोगात्मक आधार पर लिया निर्णय
  • रेल सुविधा बढ़ने से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चक्रधरपुर/मनोहरपुर : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के प्रयासों से मनोहरपुर रेलवे स्टेशन पर टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस (18189/18190) के ठहराव को रेलवे बोर्ड ने प्रयोगात्मक आधार पर मंजूरी प्रदान कर दी है। बताया गया कि डॉ. वर्मा ने 3 अप्रैल 2025 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी, जिसके बाद रेल मंत्रालय ने मामले की समीक्षा की।

इसे भी पढ़ें : Manoharpur : मनोहरपुर में सबसे बड़े गणेश पूजा मेले की तैयारी शुरू, 14 सितंबर से होगा शुभारंभ

हजारों यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेल मंत्रालय द्वारा फिजिबिलिटी जांच पूरी करने के बाद 27 अगस्त 2026 को मनोहरपुर स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव का आदेश जारी किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने रेल मंत्री और रेलवे बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से पश्चिमी सिंहभूम जिले के हजारों यात्रियों, श्रमिकों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

Seraikela : छऊ कला केंद्र के समग्र विकास के लिए बनेगा व्यापक प्रस्ताव, उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

आधारभूत संरचना, मानव संसाधन, प्रशिक्षण व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर हुआ मंथन जेबी लाइव, रिपोर्टर सरायकेला : सरायकेला-खरसावाँ

  • आधारभूत संरचना, मानव संसाधन, प्रशिक्षण व्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर हुआ मंथन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : सरायकेला-खरसावाँ के उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा खरसावाँ विधायक दशरथ गागराई की उपस्थिति में सरायकेला छऊ कला केंद्र के समग्र विकास, संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, कोर कमेटी एवं स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कला जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य छऊ कला केंद्र को सुदृढ़ बनाने तथा इसकी कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा करना था।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में बाढ़ और मिट्टी कटाव से बढ़ी चिंता, युवा कांग्रेस ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

आधारभूत संरचना और मानव संसाधन पर विस्तार से हुई चर्चा

बैठक में संस्कृति, कला एवं खेल विभाग से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में छऊ कला केंद्र की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान आधारभूत संरचना की कमी, इंफ्रास्ट्रक्चर गैप, मानव संसाधन की उपलब्धता, संविदा आधारित एवं स्थायी नियुक्तियों की आवश्यकता, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा केंद्र के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कोर कमेटी एवं स्टीयरिंग कमेटी के सदस्यों की संख्या, उनकी भूमिका और संरचना को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों से सुझाव आमंत्रित करते हुए केंद्र को अधिक सक्षम और परिणामोन्मुख बनाने के उपायों पर सहमति बनाने का प्रयास किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्टील एक्सप्रेस में महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार कर विभाग को भेजने का निर्णय

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सभी संबंधित पक्षों को आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तर पर अलग से बैठक आयोजित कर इंफ्रास्ट्रक्चर गैप, संविदा आधारित नियुक्ति, प्रशिक्षण व्यवस्था और अन्य आवश्यक विषयों पर बिंदुवार चर्चा की जाए। इसके बाद सर्वसम्मति से तैयार प्रस्ताव को जिला स्तरीय बैठक में रखा जाएगा। जिला स्तर पर अंतिम रूप दिए जाने के बाद प्रस्ताव को संस्कृति, कला एवं खेल विभाग, झारखंड सरकार को नियमानुसार भेजा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि छऊ कला केवल एक नृत्य परंपरा नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक है, जिसके संरक्षण के लिए दीर्घकालिक योजना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, मंत्री दीपक बिरुवा से मिले सोनाराम सिंकु

छऊ कला को नई पीढ़ी से जोड़ने पर दिया गया विशेष जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरायकेला छऊ, खरसावाँ छऊ और मानभूम छऊ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पारंपरिक कलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ना एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार, आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता और स्थानीय कलाकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कला केंद्र को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध पहल करने की आवश्यकता भी बताई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के निधन से शोक में डूबा मानुषमुड़िया, विद्यालय में तीन दिवसीय अवकाश घोषित

विधायक दशरथ गागराई ने सांस्कृतिक विरासत बचाने का किया आह्वान

इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावाँ की धरती छऊ कला की जननी के रूप में विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि सरायकेला छऊ, खरसावाँ छऊ और मानभूम छऊ हमारी सांस्कृतिक विरासत के अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कलाकारों, प्रशासन, समिति सदस्यों और सरकार से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। विधायक ने छऊ कला केंद्र को केवल प्रशिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण, शोध, संवर्धन और युवा पीढ़ी को कला से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक समेकित और सुव्यवस्थित प्रस्ताव तैयार कर सरकार के समक्ष रखा जाएगा, ताकि छऊ कला के विकास को नई गति मिल सके।

Jamshedpur : कदमा में बाढ़ और मिट्टी कटाव से बढ़ी चिंता, युवा कांग्रेस ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, सुरक्षा और कटाव रोकने के उपाय करने की मांग मानसून के बीच राहत कार्यों पर

  • प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत, सुरक्षा और कटाव रोकने के उपाय करने की मांग
  • मानसून के बीच राहत कार्यों पर टिकी लोगों की उम्मीदें

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : कदमा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ और नदी किनारे तेजी से हो रहे मिट्टी कटाव को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। युवा कांग्रेस एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत और सुरक्षा उपाय शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लगातार हो रही वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण आसपास के कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। इससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्टील एक्सप्रेस में महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

नदी किनारे बसे घरों पर मंडरा रहा खतरा

ज्ञापन में बताया गया कि कदमा नदी बहुल क्षेत्र होने के कारण हर वर्ष मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने से समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस बार लगातार बारिश के चलते नदी किनारे तेजी से मिट्टी कटाव हो रहा है, जिससे कई घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने नदी किनारे स्लैग मिट्टी डालकर कटाव रोकने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के निधन से शोक में डूबा मानुषमुड़िया, विद्यालय में तीन दिवसीय अवकाश घोषित

जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी एसडीओ से मुलाकात कर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब हालात को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला सचिव सुल्तान अहमद ने कहा कि जनता की सुरक्षा और राहत को लेकर युवा कांग्रेस पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में बिना विलंब सुरक्षा एवं राहत कार्य शुरू करने की मांग की। साथ ही उम्मीद जताई कि एसडीओ मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे, जिससे लोगों को राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बना रहे।

Jamshedpur : स्टील एक्सप्रेस में महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई, 81 हजार रुपये मूल्य की चेन बरामद रेलवे में

  • ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई, 81 हजार रुपये मूल्य की चेन बरामद
  • रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ अभियान के तहत RPF और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में स्टील एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला के पर्स से सोने की चेन चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेलवे परिसरों में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा, मंत्री दीपक बिरुवा से मिले सोनाराम सिंकु

शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

मामले के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा स्टील एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान उनके लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़िता ने 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त, RPF चक्रधरपुर मंडल तथा रेल पुलिस अधीक्षक, जमशेदपुर के निर्देश पर RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां सामने आईं। इसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : प्रधानाचार्य सुजल कुमार भोल के निधन से शोक में डूबा मानुषमुड़िया, विद्यालय में तीन दिवसीय अवकाश घोषित

बरामद चेन की कीमत करीब 81 हजार रुपये, आरोपी रेल थाना के सुपुर्द

जांच के दौरान संयुक्त टीम ने संदिग्ध युवक को टाटानगर स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भगवान चौधरी (24 वर्ष), निवासी कोटशीला के रूप में हुई है। बरामद चेन का वजन 4.830 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 81 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई RPF/ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में RPF टाटा और GRP टाटा की संयुक्त टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top