- श्याम मंदिर में 16 प्रहर संकीर्तन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के छोटा पारुलिया स्थित श्री श्री श्याम मंदिर इन दिनों भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां 2 अप्रैल से शुरू हुए 16 प्रहर व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है। “हरे कृष्ण, हरे राम” के महामंत्र की गूंज से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ है। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और लगातार कीर्तन का आनंद ले रहे हैं। कार्यक्रम में बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर से आई प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों—गिरिधारी, सुबल दास, बंकुल कृष्ण और नित्यानंद संप्रदाय—ने अपनी प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में बिजली समस्याओं पर झामुमो सक्रिय, गर्मी से पहले समाधान का आश्वासन
5 अप्रैल को दधि महोत्सव और भव्य भंडारे के साथ होगा समापन
इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन का समापन 5 अप्रैल को दधि महोत्सव, विशेष भोग आरती और विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है, जिसमें सुरक्षा और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया है। बड़ी संख्या में पहुंच रहे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए स्वयंसेवकों की तैनाती भी की गई है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दे रहा है।























