- मधुआबेड़ा गांव में छापेमारी, बालू माफियाओं में मची खलबली
- अवैध खनन पर नकेल कसी जाएगी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मधुआबेड़ा गांव में अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी (CO) और पुलिस बल ने एक संयुक्त टीम का गठन किया और चिन्हित ठिकानों पर रणनीतिक छापेमारी की। जांच के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर जमा लगभग 13,000 CFT अवैध बालू बरामद किया। मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने इस भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज या चालान पेश नहीं कर सके। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे स्टॉक को जब्त कर कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित कर लिया। इस कार्रवाई से अवैध बालू सिंडिकेट में हड़कंप मच गया और यह संदेश गया कि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों की लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
अवैध बालू पर प्रशासन का शिकंजा
अंचल अधिकारी ने साफ किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध खनन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस फिलहाल मामले की तह तक जाने और मुख्य सरगनाओं की पहचान करने में जुटी हुई है। प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का भी आश्वासन दिया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के मामले में प्रशासन कोई समझौता नहीं करेगा।























