- जगन्नाथपुर चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी 60 वर्षीय पुलीन कुमार घोष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन कुमार मार्केटिंग के लिए चौक आए थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें NHAI एंबुलेंस द्वारा बहरागोड़ा CHC लाया गया।
इसे भी पढ़ें : Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी की वंशिका साहू बनी 2nd टॉपर, रचा स्कूल का इतिहास
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बारीपदा (PRM मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया। बरसोल पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में सुरक्षा और सड़क नियमों की पालना पर सवाल उठ रहे हैं।





















