- डॉ. दिनेश षाड़ंगी के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों पर हुई चर्चा
- क्षेत्रीय विकास और सांस्कृतिक पहचान को लेकर उठीं अहम मांगें
- राज्यपाल ने दिया समस्याओं के समाधान का भरोसा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : सिंहभूम मंडल के ओडिया भाषाई अल्पसंख्यकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को शॉल, अंगवस्त्र तथा भगवान जगन्नाथ और डॉ. राममनोहर लोहिया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में ओडिया भाषाई समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और क्षेत्रीय विकास से संबंधित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं को गंभीर बताते हुए जल्द समाधान की मांग की।
इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर में 24 पहर हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
ओडिया लिपि और शिक्षकों की बहाली पर जोर
ज्ञापन में कोल्हान विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों की तत्काल बहाली, JHTET परीक्षा में ओडिया लिपि को शामिल करने तथा घाटशिला को मुख्यालय बनाकर पूर्वी सिंहभूम के विभाजन की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके अलावा NH-18 के विस्तार, सड़क सुरक्षा के लिए सबवे निर्माण और उत्कल गौरव मधु सूदन दास, राजा अर्जुन सिंह एवं जगन्नाथ ढल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने का आग्रह किया गया। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पहल से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।























