- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा विशेष शिविर
- उच्च जोखिम वाली महिलाओं को किया गया रेफर
- स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता से सफल हुआ आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 43 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान महिलाओं का पंजीकरण कर ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना था।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : तीन साल बाद मिला हक, कृषक बंधु योजना से किसान परिवार को मिली 2 लाख की सहायता
स्वास्थ्य जांच के साथ जागरूकता पर दिया गया जोर
शिविर के दौरान डॉ. मुर्मू ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी। जिन महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं पाई गईं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अल्ट्रासाउंड जांच हेतु रेफर किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में दीपिका कुजूर, हिमांशु महतो, प्रशांत मंडल और रीता महतो सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।























