- भगवान जगन्नाथ के दर्शन के दौरान समुद्र की लहर में बहा, तीन दिन बाद मिला शव
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के सत्यवान साव का इकलौता पुत्र अनिमेष साव (25 वर्ष) रविवार को पुरी के समुद्र में नहाने के दौरान लापता हो गया था। अनिमेष भुवनेश्वर स्थित SOA University में बीटेक कर रहा था। रविवार, 15 मार्च की सुबह वह दो दोस्तों के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पुरी गया था। दर्शन के बाद समुद्र स्नान के दौरान एक प्रचंड लहर ने उसे गहरे पानी में खींच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डूबते समय उसने “बचाओ-बचाओ” की आवाज लगाई, लेकिन लहरें इतनी तेज थीं कि वह तुरंत आंखों से ओझल हो गया। दोस्तों ने लाइफगार्ड्स को सूचना दी, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें : Potka : रामनवमी से पहले हाता चौक में चापाकल दुरुस्त, श्रद्धालुओं को राहत
तीन दिन बाद कोणार्क के पास मिला शव
लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद, मंगलवार को अनिमेष का शव पुरी से लगभग 30 किलोमीटर दूर कोणार्क के पास समुद्र किनारे मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की और परिजनों को इसकी सूचना दी। खोज अभियान में समुद्र किनारे मौजूद सुरक्षा बल और गोताखोरों ने सक्रिय भूमिका निभाई। शव मिलने के बाद बहरागोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में दुख और शोक की लहर दौड़ गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई में पेड़ से लटकी मिली 17 वर्षीय युवती, पुलिस मामले की गहन जांच में
परिवार में छाया गहरा शोक, मोहल्ला स्तब्ध
अनिमेष अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मृत्यु की खबर जैसे ही बहरागोड़ा पहुंची, पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता और परिजन इकलौते बेटे को खोने के गम में बुरी तरह टूट गए हैं। पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। अनिमेष एक मेधावी छात्र था और उसके उज्जवल भविष्य की आशाओं के साथ परिवार ने बहुत उम्मीदें बाँध रखी थीं। उसकी अकाल मृत्यु ने परिवार और इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।






















