- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आध्यात्मिक माहौल के बीच शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र
जेबी लाइव, रिपोर्टर
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर में भव्य हवन-पूजन के साथ पठन-पाठन की गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अनुष्ठान को पुजारी मृत्युंजय आचार्य ने विधिवत संपन्न कराया, जिसमें संकुल प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक और प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यगण, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गुड फ्राइडे
हवन में आहुतियों के साथ की गई सफलता और ज्ञान की कामना
हवन के दौरान सभी ने मिलकर ईश्वर से प्रार्थना की कि नया सत्र विद्यार्थियों के लिए सफलता, सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञानवर्धन का मार्ग प्रशस्त करे। हवन कुंड में आहुतियां डालते हुए विद्यालय परिवार ने छात्रों के सर्वांगीण विकास की कामना की। यह आयोजन केवल परंपरा का निर्वहन नहीं था, बल्कि छात्रों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई शुरू करने की प्रेरणा देने का माध्यम भी बना। विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।























