- स्टोर रूम से चोरी हुए तांबा-पीतल के सामान समेत वाहन बरामद
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम में हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। यह चोरी 12 मार्च 2026 को हुई थी, जब कंपनी के स्टोर रूम से कीमती धातु के सामान चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित
48 किलो कॉपर ट्यूयर और ब्रास बुश बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में 48 किलोग्राम वजन के दो कॉपर ट्यूयर और 66 किलोग्राम के चार ब्रास बुश शामिल हैं। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया ‘छोटा हाथी’ वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।























