- नए सत्र में सीबीएसई पैटर्न और इंग्लिश मीडियम की सुविधा से भविष्य की शिक्षा में बदलाव
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला के सरस्वती शिशु मन्दिर बड़ाजुड़ी में सोमवार को वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर कक्षा में अव्वल आने वाले बच्चों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाजुड़ी के पूर्व मुखिया किरटी सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता सहित अन्य वंदनीय चित्रों पर पुष्प अर्चन और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय के प्राचार्य लखन लाल करमाली ने अभिभावकों का धन्यवाद करते हुए बताया कि बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए उनके विश्वास ने विद्यालय को प्रेरित किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नए सत्र से विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न लागू किया जाएगा और पढ़ाई इंग्लिश मीडियम में होगी। घाटशिला संकुल प्रमुख राजा कर्मकार ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि विद्यालय लगातार बच्चों के हित में सुधार करता रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में ISM सेंटर का भव्य उद्घाटन: विधायक सरयू राय ने युवाओं को तकनीकी कौशल अपनाने का संदेश दिया
वार्षिक परिणाम में बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव
प्राप्त परिणामों के अनुसार, कक्षा अरुण में निहारिका भकत, कार्तिक गोप और श्याम सोरेन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा उदय में छिता हेम्ब्रम, पूनम गोराइ, मिलन हज़ाम, चंदना महतो और हंशीका गोराई ने क्रमशः प्रथम से चतुर्थ स्थान हासिल किया। कक्षा प्रथम में जीया पाल, दीप्ति हेम्ब्रम और धीरज भकत को शीर्ष स्थान मिला। वहीं कक्षा दूसरी में वंदना पाल, अंकस भकत, निवेदिता भकत और नियती भकत ने प्रथम से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कक्षा तिसरी में अंकित मण्डल ने प्रथम, शौर्य रवानी द्वितीय और लक्ष्मी भकत तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2: झारखंड में फिटनेस का नया अध्याय
मेधावी छात्रों को पुरस्कार और प्रशंसा मिली
कक्षा चतुर्थ में प्रिया मन्ना ने प्रथम, गौरव भकत द्वितीय और अमित पाल तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा पांच में चंदना पाल को प्रथम, देवप्रसाद मंडल को द्वितीय और मधुसूदन हज़ाम को तृतीय स्थान मिला। सभी मेधावी बच्चों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका वंदना सिंह, शर्मिला मार्डी, अर्चना रानी महतो, सुप्रिया सिंह और नंदगोपाल साव समेत अभिभावक उपस्थित रहे। इस समारोह ने बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा और मेहनत के महत्व को उजागर किया।
























