- जरूरतमंद परिवार को मिली राहत, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
- खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं
- समाजसेवियों की पहल से जरूरतमंद परिवार को मिला सहारा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : प्रखंड अंतर्गत बड़ाखुर्सी पंचायत के सालबनी स्थित घुटिया गांव में स्वर्गीय छोटू सबर के निधन के बाद उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया था। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए मृतक की पत्नी ने झामुमो के वरिष्ठ नेता धीरेन महतो से श्राद्ध कार्य के लिए मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए धीरेन महतो ने इसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू को दी। इसके बाद बिना देरी किए यह बात विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन तक पहुंचाई गई, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द सहायता मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झाड़ग्राम में तेज हुआ मतदाता जागरूकता अभियान
विधायक के निर्देश पर तत्काल पहुंचाई गई सहायता
स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने तुरंत सूखा खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर दुर्गा चरण मुर्मू ने स्थानीय नेताओं के सहयोग से सामग्री की व्यवस्था कर दिवंगत के घर पहुंचकर परिवार को राहत प्रदान की। साथ ही भविष्य में भी हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उप मुखिया लाल रजक, धीरेन महतो, अबनी महतो, लखपति गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल से क्षेत्र में मानवता और सहयोग की मिसाल देखने को मिली।






















