- 6 किसानों को मिला लाभ, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम
- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
- पशुपालन योजनाओं से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : प्रखंड के पशुपालन विभाग द्वारा आज एक विशेष पशु वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हेंडलजुरी और बड़ाखुर्सी पंचायत के कुल 6 किसानों के बीच सूअर का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय के स्रोत को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पशुपालन योजनाएं किसानों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन रही हैं और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गरीबी के बीच इंसानियत की मिसाल, श्राद्ध कार्य के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि
किसानों ने जताया सरकार और विभाग के प्रति आभार
इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल, घाटशिला के बीएचओ सिंकेश यादव, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू और झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उनके साथ झामुमो नगर अध्यक्ष बिकास मजूमदार, गोपाल कोइरी, मेघराई बेसरा, अंकुर कावरी और श्याम किशोर समेत कई कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। लाभार्थी किसानों ने इस पहल के लिए सरकार और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव का अवसर बताया।






















