- विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के निर्देश पर जरूरतमंद परिवार को मिली सहायता
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के पांवड़ा पंचायत अंतर्गत नामातापाड़ा गांव में 62 वर्षीय स्वर्गीय रतनू नमाता के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे श्राद्ध कर्म जैसे आवश्यक संस्कार को भी पूरा करने में असमर्थ थे। इस स्थिति में स्व. रतनू नमाता के पुत्र गौरांग नमाता, संजय नमाता और शुक्रो नमाता ने झामुमो पंचायत अध्यक्ष मेघराय बेसरा से सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेघराय बेसरा ने तत्काल इसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : बांग्ला भाषा के संरक्षण को लेकर उठी आवाज, बांग्ला एकेडमिक गठन की मांग तेज
सहयोग से मिला संबल, भविष्य में भी मदद का भरोसा
विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन के निर्देश पर मिली इस आर्थिक सहायता से परिवार को काफी राहत मिली और श्राद्ध कार्य विधिवत संपन्न हो सका। इस पहल ने न केवल जरूरतमंद परिवार को सहारा दिया, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया। इस दौरान विधायक ने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर झामुमो परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। इस नेक कार्य में पंचायत अध्यक्ष मेघराय बेसरा के साथ दसमत सोरेन, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, बैजू मुर्मू, सतीश शीट और अम्पा हेंब्रम सहित कई लोग मौजूद रहे।






















