- पारुलिया के तेलीमारा गांव में मृतक लोधरो सबर के परिजनों को मिला सहयोग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया पंचायत अंतर्गत तेलीमारा गांव निवासी 50 वर्षीय लोधरो सबर का हाल ही में बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। इस बीच अजजा उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष लोबीन सबर ने युवा विधायक सोमेश चंद्र सोरेन को घटना की जानकारी देते हुए श्राद्ध कर्म में सहयोग की अपील की। विधायक के निर्देश पर मंच के पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : 50 वर्ष पुराने दान की जमीन पर विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ, विवाद सुलझा
विधायक के निर्देश पर टीम ने पहुंचाया आवश्यक सामग्री, ग्रामीणों ने जताया आभार
विधायक के निर्देशानुसार लोबीन सबर, झामुमो नेता गौरांग माहली और पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सोरेन ने मिलकर श्राद्ध कर्म के लिए चावल, दाल, आलू, तेल और मसालों सहित जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। इस दौरान मृतक की पत्नी सुनीता सबर, पुत्र अजय सबर समेत गांव के माझी गुरुवा सबर, वार्ड सदस्य दशरथ सबर और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। सहयोग मिलने पर परिजनों ने विधायक और टीम का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।























