Share

Gua : मानकी टोला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को मिली स्वास्थ्य सेवाओं की राहत

  • श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने ग्रामीणों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के मानकी टोला गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 से 55 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई मरीजों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज और अन्य बीमारियों की पहचान हुई। कंपनी की ओर से सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर.आर. मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया और खांसी-जुकाम से बचाव के उपाय बताए।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में मातम: पुरी समुद्र में डूबा बीटेक छात्र अनिमेष साव

स्वास्थ्य जागरूकता और उपचार से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव

शिविर में डॉ. राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार और पदाधिकारी टुन्नू पांडे सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना था। ऐसे शिविरों के माध्यम से छोटी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो पाता है, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। यह पहल दर्शाती है कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Comment

Potka : रामनवमी से पहले हाता चौक में चापाकल दुरुस्त, श्रद्धालुओं को राहत

शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड ने CSR के तहत कराया मरम्मत कार्य जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका के हाता

  • शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड ने CSR के तहत कराया मरम्मत कार्य

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका के हाता चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पास लंबे समय से खराब पड़े चापाकल की मरम्मत शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत कराई गई। स्थानीय लोगों के आग्रह पर कंपनी ने यह पहल की, ताकि बढ़ती गर्मी और आगामी रामनवमी पर्व के समय राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या न हो। पहले चापाकल खराब होने के कारण लोग पानी की कमी और असुविधा का सामना कर रहे थे, खासकर त्योहारों के दौरान।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

स्वच्छ पेयजल से क्षेत्र में बढ़ा उत्साह, लोग प्रबंधन की सराहना कर रहे

चापाकल दुरुस्त होने के बाद अब हाता चौक आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों और स्थानीय लोगों को स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से क्षेत्र में खुशी और राहत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के प्रबंधन का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कंपनी इसी तरह सामाजिक दायित्व निभाते हुए क्षेत्र के विकास में योगदान देती रहेगी। इस कार्य से न केवल पेयजल की समस्या हल हुई है, बल्कि स्थानीय लोगों में कंपनी के प्रति विश्वास और संतोष भी बढ़ा है।

Jamshedpur : जुगसलाई में पेड़ से लटकी मिली 17 वर्षीय युवती, पुलिस मामले की गहन जांच में

शिवानी कुमारी की अचानक मौत से परिवार और इलाके में चिंता का माहौल जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जुगसलाई के

  • शिवानी कुमारी की अचानक मौत से परिवार और इलाके में चिंता का माहौल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जुगसलाई के पंछी मोहल्ला स्थित काबली कब्रिस्तान के पास मंगलवार को 17 वर्षीय शिवानी कुमारी (ओदर मुंडा) का शव पेड़ से लटका पाया गया। जानकारी के अनुसार, शिवानी सोमवार शाम बिष्टुपुर स्थित अपने घर से दूध लेने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौट सकी। परिजनों ने पूरी रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मृतका मूल रूप से रांगामाटी की रहने वाली थी और पिता के निधन के बाद चाचा के घर पर रह रही थी। परिवार के अनुसार, शिवानी घर में बच्चों के साथ खेलना और मंदिर की साफ-सफाई जैसी गतिविधियों में सहयोग करती थी।

इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

मोबाइल लोकेशन से पता चला जुगसलाई का जंगल क्षेत्र

शिवानी की खोज के लिए परिजनों ने बिष्टुपुर थाना की मदद ली। पुलिस ने उसका मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया, जिससे पता चला कि वह जुगसलाई के जंगल क्षेत्र में थी। रात करीब 12:30 बजे पुलिस और परिजन लोकेशन के आधार पर वहां पहुंचे और तलाश जारी रखी, लेकिन अंधेरे और झाड़ियों के कारण उसे नहीं ढूंढा जा सका। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ से लटके शव की सूचना दी। परिवार ने बताया कि शिवानी को मोबाइल का काफी शौक था और उसके पास महंगा मोबाइल था। हालांकि, उनकी मानसिक स्थिति पर परिवार को संदेह था। यह घटना परिवार के लिए पहेली बन गई कि जो लड़की घर के बगल में दूध लेने गई थी, वह इतनी दूर जंगल तक कैसे पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पुलिस कर रही मामले की जांच, सभी पहलुओं पर ध्यान

मौके पर मौजूद जुगसलाई थाना के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सोमवार शाम वह किसके संपर्क में थी। फिलहाल शव को बिष्टुपुर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच प्रक्रिया पूरी गंभीरता से जारी है।

Potka : कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर तय की शांति व्यवस्था की रूपरेखा जेबी लाइव, रिपोर्टर पोटका : पोटका प्रखंड के कोवाली

  • प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर तय की शांति व्यवस्था की रूपरेखा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका प्रखंड के कोवाली थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचल अधिकारी निकिता बाला, डीएसपी संदीप भगत, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल तथा मुखिया देवी कुमारी भूमिज समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोनों पर्व आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने पर विशेष जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

डीएसपी ने लोगों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की

बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी संदीप भगत ने लोगों से अपील की कि वे सभी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने हल्दीपोखर क्षेत्र के लोगों से आपसी मेल-जोल और एकता बनाए रखने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह, आफताब अंसारी, रतन सोनकर, संतोष मंडल, पवन कुमार, चिंटू अग्रवाल, शंकर गुप्ता, ओम गुप्ता, कार्तिक मुर्मू, पिंटू गुप्ता और उत्पल बोस सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर आनंद नगर की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर आनंद नगर की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका पति शशिकांत चौरसिया की पत्नी ज्ञान किरण (30) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान किरण की लव मैरेज शशिकांत से 2014 में हुई थी। उन दोनों के तीन बच्चे हैं। कुछ महीने पहले से ही महिला शशिकांत के भांजे प्रिंस कुमार से प्यार कर बैठी थी। इसकी भनक प्रिंस के पिता को लग गई। तभी उन्होंने शशिकांत को फोन कर जानकारी दी। शशिकांत ने पूछताछ की परंतु उनकी पत्नी ने कुछ नहीं बताया। फिर शशिकांत ने इसकी शिकायत पत्नी के घर वालों से की। सोमवार सुबह ये घटनाएं हुई। उसके बाद सोमवार दोपहर 3.30 बजे जब शशिकांत बच्चों को ट्यूशन छोड़ने गया तो पत्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें Gamharia : अंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को ट्यूशन छोड़कर लौटने के बाद शशिकांत दरवाजा पीटता रहा, लेकिन अंदर से ज्ञान किरण दरवाजा नहीं खोली। तभी उन्होंने पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पत्नी फंदे से लटकी हुई है। उन्होंने इसकी सूचना ससुरालवालों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शशिकांत ने बताया कि उनका भांजा बिहार के नवादा का रहने वाला है और +2 का छात्र है। फिलहाल महिला के घर वाले बोकारो की रहने वाले है। वे मंगलवार सुबह जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। वहीं ज्ञान किरण के भाइयों से जब प्रत्रकार ने बातचीत करने की कोशिश की तो वे उन्ही से उलझ गये। पूरी जानकारी महिला के पति ने दी है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Gamharia : अंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

स्टोर रूम से चोरी हुए तांबा-पीतल के सामान समेत वाहन बरामद जेबी लाइव, रिपोर्टर गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित

  • स्टोर रूम से चोरी हुए तांबा-पीतल के सामान समेत वाहन बरामद

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित अंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम में हुई चोरी का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बजरंग कुमार महतो, लखन महतो, विशाल लोहार, आकाश गोराई, गौतम कुमार और आसिफ अली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। यह चोरी 12 मार्च 2026 को हुई थी, जब कंपनी के स्टोर रूम से कीमती धातु के सामान चोरी कर लिए गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

48 किलो कॉपर ट्यूयर और ब्रास बुश बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया। बरामद सामान में 48 किलोग्राम वजन के दो कॉपर ट्यूयर और 66 किलोग्राम के चार ब्रास बुश शामिल हैं। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल किया गया ‘छोटा हाथी’ वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफलता को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Jadugoda : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता अभियान आयोजित

टीकाकरण, पोषण और बीमारी से बचाव को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित

  • टीकाकरण, पोषण और बीमारी से बचाव को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से मंगलवार को महिलाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्मिक अधिकारी स्टेलिन हेंब्रम के नेतृत्व में तुरामडीह क्लब भवन में आयोजित इस कार्यशाला में आसपास के विस्थापित एवं प्रभावित गांवों—तालसा, केरूआ डुगरी, नांदूप और तुरामडीह की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बबीता साव, डॉ स्वेता कुमारी और नर्स संजुक्ता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी जानकारी, संक्रमण से बचाव और समय पर इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : स्वर्णरेखा नदी से निकली रहस्यमयी धातु वस्तु, द्वितीय विश्व युद्ध के बम की आशंका

परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज और देश होगा मजबूत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ बबीता साव ने कहा कि यदि परिवार स्वस्थ रहेगा तो समाज और देश भी स्वस्थ और सशक्त बनेगा। उन्होंने महिलाओं को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों, बच्चों के टीकाकरण के महत्व और विभिन्न आयु चरणों में आवश्यक पोषण के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने “चीनी कम, जीवन में दम” का संदेश देते हुए संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। डॉ स्वेता कुमारी ने भी कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के अभाव में महिलाएं अक्सर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं, इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है। वहीं नर्स संजुक्ता कुमारी ने टीकाकरण के महत्व को विस्तार से समझाया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : ईचड़ाशोल कस्तूरबा विद्यालय का 20वां वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

महिलाओं ने साझा किए अनुभव, यूसिल पहल की सराहना

कार्यशाला के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और इस पहल की सराहना की। गांव की गुड़िया सवैया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से उन्हें कई बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी मिली है, जो उनके परिवार के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूसिल के अधिकारियों—स्टेलिन हेंब्रम, अरुण नायक, राजेश चौरसिया, वकील हेंब्रम और डॉ सुमित महानंदा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के अंत में यह संदेश दिया गया कि इस तरह के जागरूकता अभियान से न केवल महिलाएं बल्कि पूरा समाज स्वस्थ और जागरूक बन सकता है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top