- विधायक सोनाराम सिंकु ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना
- छात्राओं को मिली नई सीख और प्रेरणा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु के सौजन्य से पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक ने छात्राओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर सीखने और भ्रमण से नए अनुभव हासिल करने की प्रेरणा दी।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : तेज रफ्तार का कहर : बहरागोड़ा में ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक की मौत, चार घायल
शिक्षा के साथ अनुभव का भी मिलेगा लाभ
इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका कामिनी दुबे, प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें नए वातावरण को समझने का अवसर मिलता है।























