- नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर लाता है सुख-समृद्धि और आत्मशुद्धि
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : हिंदू रत्न, डॉ. रानी ठाकुर, भाजपा नेत्री एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह संयोजक ने हिंदू नव वर्ष के महत्व पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। यह वसंत ऋतु के आगमन, प्रकृति के नवनिर्माण और सृष्टि के पौराणिक आरंभ का प्रतीक है। इस दिन को विक्रम संवत की शुरुआत, चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन, और सूर्य उपासना का महत्वपूर्ण समय माना जाता है। डॉ. रानी ठाकुर ने बताया कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मसुधार का अवसर भी है, जो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें : Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों को बेसिक लाइफ सपोर्ट और एंबुलेंस सेवा का प्रशिक्षण दिया
डॉ. रानी ठाकुर ने कहा नव वर्ष नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देता है
डॉ. रानी ठाकुर विभिन्न पुरस्कारों और सम्मान से सम्मानित बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्हें आरएसएस शताब्दी वर्ष में हिंदू रत्न अवार्ड, मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025, पूर्व मिस बिहार, मिसेज एशिया 2019, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2021, मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022, मिसेज इंडिया वर्ल्ड डायनेमिक फीमेल अवार्ड 2022, मिसेज दीवा अवार्ड 2023 और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुजी विचार मंच द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनके अनुसार, हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि हमें यह संदेश देते हैं कि जीवन में हर नया दिन नई शुरुआत का अवसर लाता है और हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और नए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
























