- महिलाओं ने सशक्तिकरण, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर किया विचार-विमर्श
- महिलाओं ने आत्मनिर्भरता और शिक्षा को बताया विकास की कुंजी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा क्षेत्र के किरीबुरु पश्चिमी पंचायत भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रफुल्लित गोलोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर किरीबुरु क्लस्टर की अध्यक्ष ग्रेस बोदरा और कनक मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं अब अबला नहीं रहीं, बल्कि हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।
इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सारंडा के जंगलों में भड़की आग, महुआ चुनने के लिए ग्रामीण लगा रहे आग – हरिचरण सांडिल
महिला दिवस पर अधिकार और जागरूकता का दिया गया संदेश
कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के तहत किरीबुरु क्लस्टर की अध्यक्ष ग्रेस बोदरा के साथ कनक मिश्रा, विभा मिश्रा, नेहा हेम्ब्रम, अशल्याणी हेस्सा पुर्ती, गोपेश्वरी करुवा, पूजा कुमारी और रीना दास समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं एस्पायर संस्था की ओर से सोनाराम सुंडी, रीमा गिरी, श्वेता लाल और पूजा कुमारी राम सहित कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।























