- ग्रामीण विकास विभाग में नई जिम्मेदारी, मुख्य अभियंता कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि कार्यपालक अभियंता जितेन्द्र पासवान को पदोन्नत करते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल संसाधन विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना के तहत उन्हें अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थापित किया गया है। वर्तमान में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, चाईबासा में कार्यरत पासवान को अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विशेष अंचल, पलामू में अधीक्षण अभियंता के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय, ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र, रांची में सचिव (प्रावैधिकी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम में निर्दलीय उम्मीदवार अशोक महतो को मिला सामाजिक समर्थन
बधाइयों का सिलसिला जारी, विकास की उम्मीदें बढ़ीं
इस पदोन्नति और अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मानजनक उपलब्धि बताया है। पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान ने जितेन्द्र पासवान को दिल से बधाई देते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी आने वाले समय में क्षेत्र और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पासवान अपने अनुभव और कार्यशैली से नई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाएंगे और विकास कार्यों को गति देंगे।























