Share

Gua : डीएवी चिड़िया में लोकल मैनेजिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न, स्कूल को सुविधाओं और समृद्धि की दिशा में बढ़ावा

  • विद्यालय के विकास और बच्चों की सर्वांगीण शिक्षा पर जोर
  • प्राचार्य और गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षा को उच्च स्तर पर ले जाने का जताया संकल्प
  • डीएवी चिड़िया में शिक्षा और सुविधा विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : सेल संबद्ध डीएवी चिड़िया में अध्यनरत बच्चों के शिक्षा के विकास को लेकर लोकल मैनेजिंग कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन एवं मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार ने की, जबकि डीएवी चिड़िया के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुष्प गुच्छ भेंट कर सेल के वरिष्ठ पदाधिकारियों चन्द्र भूषण कुमार, अनुपम सिंह, रवि रंजन, एस.एस. राव के साथ-साथ डीएवी गुवा प्राचार्या माधवी पाण्डेय, डीएवी झिंकपानी प्राचार्य विवेकानंद, डीएवी नोवामुंडी प्राचार्या शशि कला एवं डीएवी बहरागोडा प्राचार्य मुकेश कुमार का सम्मान किया गया। बैठक में सत्र 2026-27 में छात्रों के लिए सुविधाओं के विस्तार और स्कूल के समग्र विकास का खाका प्रस्तुत किया गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में विद्युत सुदृढ़ीकरण कार्य का विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी चिड़िया की नई पहल

मुख्य महाप्रबंधक चन्द्र भूषण कुमार ने कहा कि डीएवी चिड़िया को उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बनाने के लिए पूरी टीम प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए घोषणा की कि विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के तहत बच्चों की बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण पढ़ाई के लिए विद्यालय की लंबित सुविधाओं का अविलम्ब विस्तार किया जाएगा। उनका कहना था कि शिक्षा के माध्यम से डीएवी के बच्चे न केवल विद्यालय का बल्कि क्षेत्र का नाम भी रौशन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में पशुपालन विभाग की पहल, किसानों को वितरित किए गए सूअर

बच्चों की शिक्षा और विकास को प्राथमिकता

डीएवी चिड़िया के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पाणिनि ने कहा कि दयानंद एंग्लो वैदिक संस्था उच्च शिक्षा प्रदान करने में किसी भी दृष्टिकोण से पीछे नहीं है। उनका कहना था कि संस्था का सतत प्रयास है कि छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारत का नाम उज्जवल करें। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य अंजनी सिंह, अवधेश सिंह, एन.के. सिंह, राजेश विश्वकर्मा, अमित देवांगण, एस.डी. लक्ष्मण स्वरूप ने बच्चों के हित में अपने विचार रखे। शिक्षकों का प्रतिनिधित्व आर.के. मिश्रा और मौसमी दास ने किया, जबकि अन्य शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस बैठक से विद्यालय के समग्र विकास और छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में नई ऊर्जा मिली।

Leave a Comment

Ghatsila : घाटशिला में पशुपालन विभाग की पहल, किसानों को वितरित किए गए सूअर

6 किसानों को मिला लाभ, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी पशुपालन योजनाओं से

  • 6 किसानों को मिला लाभ, आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम
  • जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
  • पशुपालन योजनाओं से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : प्रखंड के पशुपालन विभाग द्वारा आज एक विशेष पशु वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हेंडलजुरी और बड़ाखुर्सी पंचायत के कुल 6 किसानों के बीच सूअर का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय के स्रोत को मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि पशुपालन योजनाएं किसानों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त माध्यम बन रही हैं और इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : गरीबी के बीच इंसानियत की मिसाल, श्राद्ध कार्य के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि

किसानों ने जताया सरकार और विभाग के प्रति आभार

इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल, घाटशिला के बीएचओ सिंकेश यादव, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू और झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उनके साथ झामुमो नगर अध्यक्ष बिकास मजूमदार, गोपाल कोइरी, मेघराई बेसरा, अंकुर कावरी और श्याम किशोर समेत कई कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कर्मियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। लाभार्थी किसानों ने इस पहल के लिए सरकार और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव का अवसर बताया।

Ghatsila : गरीबी के बीच इंसानियत की मिसाल, श्राद्ध कार्य के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि

जरूरतमंद परिवार को मिली राहत, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं समाजसेवियों

  • जरूरतमंद परिवार को मिली राहत, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
  • खाद्य सामग्री और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं
  • समाजसेवियों की पहल से जरूरतमंद परिवार को मिला सहारा

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : प्रखंड अंतर्गत बड़ाखुर्सी पंचायत के सालबनी स्थित घुटिया गांव में स्वर्गीय छोटू सबर के निधन के बाद उनका परिवार गहरे आर्थिक संकट में आ गया था। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए मृतक की पत्नी ने झामुमो के वरिष्ठ नेता धीरेन महतो से श्राद्ध कार्य के लिए मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए धीरेन महतो ने इसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू को दी। इसके बाद बिना देरी किए यह बात विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन तक पहुंचाई गई, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द सहायता मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झाड़ग्राम में तेज हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

विधायक के निर्देश पर तत्काल पहुंचाई गई सहायता

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने तुरंत सूखा खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर दुर्गा चरण मुर्मू ने स्थानीय नेताओं के सहयोग से सामग्री की व्यवस्था कर दिवंगत के घर पहुंचकर परिवार को राहत प्रदान की। साथ ही भविष्य में भी हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उप मुखिया लाल रजक, धीरेन महतो, अबनी महतो, लखपति गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस पहल से क्षेत्र में मानवता और सहयोग की मिसाल देखने को मिली।

Jhargram : विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झाड़ग्राम में तेज हुआ मतदाता जागरूकता अभियान

मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव पर प्रशासन का फोकस महिलाओं, युवाओं और पीवीटीजी समुदाय के लिए विशेष कार्यक्रम इलेक्टोरल

  • मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निष्पक्ष चुनाव पर प्रशासन का फोकस
  • महिलाओं, युवाओं और पीवीटीजी समुदाय के लिए विशेष कार्यक्रम
  • इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और नई व्यवस्थाओं से बढ़ेगी भागीदारी
  • प्रशासन ने मतदाताओं से की सक्रिय भागीदारी की अपील

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झाड़ग्राम : आगामी विधानसभा चुनाव 2026 को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकांक्षा भास्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में पिछले मतदान प्रतिशत के विश्लेषण के आधार पर विशेष रणनीति तैयार की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान को बढ़ावा देना और मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के उपयोग के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मानुषमुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में मातृत्व अभियान, 43 गर्भवती महिलाओं की जांच

विशेष वर्गों पर फोकस, नए मतदाताओं को जोड़ने की पहल

डीएम ने बताया कि इस अभियान में महिलाओं, नए मतदाताओं, दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और विशेष रूप से पीवीटीजी समुदाय को केंद्र में रखा गया है। 25 मार्च को “भूतूदा” नामक जिला चुनाव शुभंकर का शुभारंभ किया गया, जिसका संदेश “आमार झाड़ग्राम आमार वोट” है। जिले के सभी ब्लॉकों में हस्ताक्षर अभियान, घर-घर संपर्क और जागरूकता पर्चों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा रूट मार्च कर लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में सामुदायिक बैठकों और नागरिक संवाद कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : तीन साल बाद मिला हक, कृषक बंधु योजना से किसान परिवार को मिली 2 लाख की सहायता

स्कूल-कॉलेजों में युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष पहल

युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को जोड़ने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) को सक्रिय किया गया है। इसके तहत रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, सेल्फी जोन, मतदाता शपथ और मानव श्रृंखला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रैलियां निकाली जा रही हैं, वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रम भी चल रहे हैं। प्रशासन द्वारा मोबाइल जमा सुविधा, ईवीएम में उम्मीदवार की फोटो, शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग और इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम जैसी नई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी जा रही है। अंत में डीएम ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Baharagoda : मानुषमुड़िया स्वास्थ्य केंद्र में मातृत्व अभियान, 43 गर्भवती महिलाओं की जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा विशेष शिविर उच्च जोखिम वाली महिलाओं को किया गया रेफर स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता

  • प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत लगा विशेष शिविर
  • उच्च जोखिम वाली महिलाओं को किया गया रेफर
  • स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता से सफल हुआ आयोजन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 43 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान महिलाओं का पंजीकरण कर ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, शुगर, मलेरिया और सिकल सेल एनीमिया जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। इसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना था।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : तीन साल बाद मिला हक, कृषक बंधु योजना से किसान परिवार को मिली 2 लाख की सहायता

स्वास्थ्य जांच के साथ जागरूकता पर दिया गया जोर

शिविर के दौरान डॉ. मुर्मू ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी। जिन महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं पाई गईं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए अल्ट्रासाउंड जांच हेतु रेफर किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में दीपिका कुजूर, हिमांशु महतो, प्रशांत मंडल और रीता महतो सहित कई स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Jhargram : तीन साल बाद मिला हक, कृषक बंधु योजना से किसान परिवार को मिली 2 लाख की सहायता

विधिक सेवा प्राधिकरण के हस्तक्षेप से पूरी हुई लंबित प्रक्रिया प्री-लिटिगेशन केस से मिली राहत, खाते में आई सहायता राशि

  • विधिक सेवा प्राधिकरण के हस्तक्षेप से पूरी हुई लंबित प्रक्रिया
  • प्री-लिटिगेशन केस से मिली राहत, खाते में आई सहायता राशि
  • कानूनी सहायता से परिवार को मिला न्याय और राहत

जेबी लाइव, रिपोर्टर

झारग्राम : गोपीबल्लभपुर-II ब्लॉक के छोटा आसनबनी गांव के एक किसान परिवार को आखिरकार तीन साल बाद “कृषक बंधु” योजना के तहत 2 लाख रुपये की मृत्यु सहायता मिल गई। किसान निर्मल मांडी की करीब तीन वर्ष पहले गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई थी। योजना के तहत 60 वर्ष से कम आयु में मृत्यु होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन जमीन के कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड के अभाव में यह मामला लंबे समय तक लंबित रहा। परिवार ने कई बार प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं मिल सका, जिससे वे आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझते रहे।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधान को पद से हटाया गया

अधिकार मित्र की पहल से आगे बढ़ा मामला

आखिरकार मृतक के बेटे परिमल मांडी ने “अधिकार मित्र” रीता दास दत्ता से संपर्क किया, जिसके बाद मामला झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा। यहां प्री-लिटिगेशन केस दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया। दूसरी ही सुनवाई में जमीन का कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड तैयार कर दिया गया और आवेदन प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद 25 फरवरी को 2 लाख रुपये की सहायता राशि परिवार के खातों में जमा कर दी गई, जिसमें 1 लाख रुपये मां को और 50-50 हजार रुपये दोनों भाइयों को मिले। परिमल ने बताया कि कानूनी सहायता से उनकी तीन साल पुरानी समस्या का समाधान हो सका और परिवार को उनका अधिकार मिल गया।

Baharagoda : बड़ाधड़ांरी में ग्राम सभा का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधान को पद से हटाया गया

दबंगई और गैर-विधिक चयन के आरोप में हुई कार्रवाई ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, नए प्रधान के चयन की तैयारी

  • दबंगई और गैर-विधिक चयन के आरोप में हुई कार्रवाई
  • ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, नए प्रधान के चयन की तैयारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : सांड्रा पंचायत के बड़ाधड़ांरी गांव में आयोजित एक आपात ग्राम सभा में ग्रामीणों ने बड़ा निर्णय लेते हुए ग्राम प्रधान बासेत मुर्मू को पद से हटा दिया। समाजसेवी दुलाल मांडी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान का चयन पंचायत अधिनियम के प्रावधानों के विरुद्ध हुआ था। साथ ही उन पर दबंगई दिखाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान विकास कार्य प्रभावित हुए और आम लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे गांव में असंतोष का माहौल बना हुआ था।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : कोल्हान प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, ओडिया भाषा व विकास मुद्दों पर उठाई आवाज

ग्राम सभा में आचरण को लेकर उठे गंभीर सवाल

बैठक में ग्राम प्रधान के आचरण पर भी सवाल उठाए गए। ग्रामीणों ने उन पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता, सामाजिक नियमों की अनदेखी और लोगों को डराने-धमकाने जैसे आरोप लगाए। इन आरोपों से क्षुब्ध होकर ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने का निर्णय लिया। साथ ही यह भी घोषणा की गई कि जल्द ही नई बैठक बुलाकर विधिवत तरीके से नए ग्राम प्रधान का चयन किया जाएगा। इस दौरान संजय हेंब्रम, विश्वनाथ हेंब्रम, सुकदेव मांडी और कपरा मांडी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे और निर्णय का समर्थन किया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top