- “विकास के लिए परिवर्तन जरूरी”, अनुभव और प्रबंधन क्षमता पर दिया जोर
- समन्वय और प्रबंधन से विकास की नई दिशा देने का लक्ष्य
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा स्थित सेल इकाई में वित्त विभाग के नव नियुक्त महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अपने योगदान के बाद दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि सेल में कार्यरत प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर प्रबंधक की भूमिका निभाता है और विभाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर कर्मचारी को नए कार्यों को सीखने और अपनी क्षमता को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कार्यकुशलता और प्रदर्शन से होती है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर में जदयू नेता को गोली मारने की धमकी, आरोपी हिरासत में
नए महाप्रबंधक ने कार्यकुशलता और सीखने पर दिया जोर
अनुपम कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सेल के विभिन्न इकाइयों में लंबे समय तक कार्य किया है। वे 2001 से 2008 तक सेल बोलानी में कार्यरत रहे, इसके बाद 2008 में मेघाहातुबुरु में सेवा दी। वर्ष 2013 से उन्होंने राउरकेला में कार्य किया और 2021 में बोकारो मुख्यालय में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के दौरान चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन इससे अनुभव और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव भी होता है। उनके अनुसार, विकास और सुधार के लिए परिवर्तन आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों का सफर बना दुश्वार
विभिन्न इकाइयों का अनुभव लेकर गुवा पहुंचे अनुपम कुमार सिंह
उन्होंने आगे कहा कि सेल गुवा में कार्य करना एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है, जहां वे विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य अधिकारियों और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं का समाधान करना है। उनके योगदान से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि उनकी नेतृत्व क्षमता से सेल गुवा नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।























