Share

Gua : विजय-2 खदान बंद होने से सारंडा क्षेत्र में आर्थिक संकट गहराया

  • रोजगार ठप होने से लोगों में निराशा, पलायन बढ़ने की आशंका

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र स्थित Tata Steel की विजय-2 खदान बंद होने से बड़ा जामदा, नोवामुंडी, बराईबुरु और गुवा समेत पूरे क्षेत्र में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। समाजसेवी Arvind Chaurasia ने बताया कि खदान बंदी के कारण स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर लगभग समाप्त हो गए हैं, जिससे लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि कई परिवारों को दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में निराशा का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में ‘महाबम’ मिलने से दहशत, स्वर्णरेखा नदी किनारे रेड जोन घोषित

रोजगार के अभाव में पलायन को मजबूर हो रहे ग्रामीण

समाजसेवी अरविंद चौरसिया ने आगे बताया कि रोजगार के अभाव में लोग अपने गांव छोड़कर अन्य राज्यों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं। खदान से जुड़े ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी भी बेरोजगार होकर सड़कों पर आ गए हैं। उन्होंने झारखंड सरकार और केंद्र सरकार से इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने और शीघ्र समाधान निकालने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में फिर से रोजगार के अवसर पैदा हो सकें और लोगों का जीवन सामान्य हो सके।

Leave a Comment

Gua : हिंदू नव वर्ष आत्मचिंतन और नई शुरुआत का प्रतीक – डॉ. रानी ठाकुर

नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर लाता है सुख-समृद्धि और आत्मशुद्धि जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : हिंदू रत्न, डॉ.

  • नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर लाता है सुख-समृद्धि और आत्मशुद्धि

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : हिंदू रत्न, डॉ. रानी ठाकुर, भाजपा नेत्री एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सह संयोजक ने हिंदू नव वर्ष के महत्व पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि नवसंवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरंभ होता है। यह वसंत ऋतु के आगमन, प्रकृति के नवनिर्माण और सृष्टि के पौराणिक आरंभ का प्रतीक है। इस दिन को विक्रम संवत की शुरुआत, चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन, और सूर्य उपासना का महत्वपूर्ण समय माना जाता है। डॉ. रानी ठाकुर ने बताया कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन और आत्मसुधार का अवसर भी है, जो जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होता है।

इसे भी पढ़ें : Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों को बेसिक लाइफ सपोर्ट और एंबुलेंस सेवा का प्रशिक्षण दिया

डॉ. रानी ठाकुर  ने कहा नव वर्ष नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देता है 

डॉ. रानी ठाकुर विभिन्न पुरस्कारों और सम्मान से सम्मानित बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उन्हें आरएसएस शताब्दी वर्ष में हिंदू रत्न अवार्ड, मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2025, पूर्व मिस बिहार, मिसेज एशिया 2019, मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2021, मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022, मिसेज इंडिया वर्ल्ड डायनेमिक फीमेल अवार्ड 2022, मिसेज दीवा अवार्ड 2023 और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुजी विचार मंच द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। उनके अनुसार, हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि हमें यह संदेश देते हैं कि जीवन में हर नया दिन नई शुरुआत का अवसर लाता है और हमें अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और नए संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों को बेसिक लाइफ सपोर्ट और एंबुलेंस सेवा का प्रशिक्षण दिया

गोल्डन आवर में जीवन सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के महत्व पर दी गई जागरूकता जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : टाटानगर

  • गोल्डन आवर में जीवन सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया के महत्व पर दी गई जागरूकता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलटों को इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र में एंबुलेंस सेवा और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) का प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम के आरंभ में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर Santosh Kumar ने बताया कि गोल्डन आवर में किए गए कार्य से ही अधिक लोगों की जीवन रक्षा संभव होती है। प्रशिक्षण में एंबुलेंस सेवा डायल 102 और 108 के सही चयन एवं उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने समझाया कि 24×7 उपलब्ध 102 नंबर एंबुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट के लिए है, जबकि 108 नंबर एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट के लिए है, जो बड़ी दुर्घटनाओं, अधिक रक्तस्राव, हार्ट अटैक जैसी परिस्थितियों में तुरंत कॉल किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर RPF ने मोबाइल चोर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

महिला और नवजात की सुरक्षा में एंबुलेंस सेवाओं का सटीक उपयोग

प्रशिक्षण में बताया गया कि महिला की प्रेग्नेंसी और नवजात बच्चों की आपात स्थितियों में 102 नंबर डायल करना आवश्यक है। प्रशिक्षुओं को स्ट्रेचर की कमी होने पर मैन मेड स्ट्रेचर तैयार करने और उसे एंबुलेंस तक सुरक्षित ले जाने की विधि भी सिखाई गई। सिविल डिफेंस के डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह और कल्याण कुमार साहू ने फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग, एलपीजी गैस लीक से लगी आग बुझाने और ब्लैकेट स्ट्रेचर ट्रांसपोर्ट जैसी तकनीकियों का डेमोंस्ट्रेशन किया।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में बिजली समस्या को लेकर SDO को सौंपा गया मांग पत्र

200 लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों ने प्रशिक्षण में भाग लिया

प्रशिक्षण कार्यक्रम में दपू रेलवे के चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के लगभग 200 लोको पायलट और सहायक लोको पायलट उपस्थित रहे। प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य Shubhendu Haldhar ने सिविल डिफेंस के इस प्रयास की सराहना की और सुझाव दिया कि माह में चार दिन सेफ्टी और आपातकालीन प्रशिक्षण आयोजित किया जाए। यह पहल न केवल रेलवे कर्मचारियों को जीवन रक्षक तकनीकियों में दक्ष बनाएगी बल्कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित होगी।

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन पर RPF ने मोबाइल चोर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत चक्रधरपुर मंडल में बड़ी सफलता जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर

  • ऑपरेशन यात्री सुरक्षाके तहत चक्रधरपुर मंडल में बड़ी सफलता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत टाटानगर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को ट्रेन संख्या 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस के कोच संख्या S-5 में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल फोन अचानक चोरी हो गया। घटना चलती ट्रेन में हुई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। चोरी के तुरंत बाद आरोपी स्टेशन पर पहुँचते ही फरार होने की कोशिश में था, लेकिन RPF की सतर्कता ने उसे ऐसा करने से रोक दिया।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में बिजली समस्या को लेकर SDO को सौंपा गया मांग पत्र

स्टेशन पर संदिग्ध युवक की तलाशी में बरामद हुआ चोरी का मोबाइल

टाटानगर स्टेशन पर RPF उड़नदस्ता दल और RPF टाटानगर की संयुक्त टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक पर नजर रखी। शक के आधार पर जब उसे रोका गया और तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है, जो ओडिशा के बिसरा (राउरकेला) का निवासी है। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि यूसुफ आदतन अपराधी है और पहले भी विभिन्न थानों में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : Gua : रक्तदान से जीवन बचाने में जुटे संतोष पंडा, झारखंड-ओडिशा में बने जीवनदूत

RPF की मुस्तैदी ने बचाई यात्रियों की संपत्ति, आरोपी न्यायिक हिरासत में

RPF अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत की गई, जिसका उद्देश्य ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करना है। गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन में और स्टेशन परिसर में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत RPF को दें। इस सफलता ने दिखाया कि यात्रियों की सुरक्षा के प्रति RPF पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

Ghatsila : घाटशिला में बिजली समस्या को लेकर SDO को सौंपा गया मांग पत्र

अनियमित आपूर्ति, लो वोल्टेज और कटौती से परेशान लोगों ने उठाई आवाज जेबी लाइव, रिपोर्टर घाटशिला : घाटशिला क्षेत्र में

  • अनियमित आपूर्ति, लो वोल्टेज और कटौती से परेशान लोगों ने उठाई आवाज

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : घाटशिला क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के SDO Abhishek Kumar को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बिजली आपूर्ति की अनियमितता, लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली कटौती की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र के कई मोहल्लों और गांवों में लोग लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आम जनता को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : Gua : रक्तदान से जीवन बचाने में जुटे संतोष पंडा, झारखंड-ओडिशा में बने जीवनदूत

समस्या समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई की मांग

झामुमो कार्यकर्ताओं ने SDO Abhishek Kumar से मांग की कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता फूलचंद टुडू, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार, लालचंद टुडू, अशोक महतो, विजय टुडू, कृष्णा मुर्मू, जगदीश हांसदा और जोगेन मुर्मू समेत कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Gua : रक्तदान से जीवन बचाने में जुटे संतोष पंडा, झारखंड-ओडिशा में बने जीवनदूत

6358 युवाओं को जोड़कर 15 स्थानों पर सक्रिय ‘रक्त सेवा सदस्य’ अभियान जेबी लाइव, रिपोर्टर गुवा : गुवा क्षेत्र के

  • 6358 युवाओं को जोड़कर 15 स्थानों पर सक्रिय रक्त सेवा सदस्यअभियान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा क्षेत्र के समाजसेवी Santosh Kumar Panda आज रक्तदान के क्षेत्र में एक मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने ‘रक्त सेवा सदस्य’ नामक समूह की स्थापना कर झारखंड और ओडिशा के 15 स्थानों पर इसे सक्रिय किया है। इस अभियान से अब तक 6358 युवा जुड़ चुके हैं, जो जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड के सारंडा, मनोहरपुर, गुवा, बड़ाजामदा, नोआमुंडी, चाईबासा और चक्रधरपुर सहित कई क्षेत्रों में यह समूह सक्रिय है, वहीं ओडिशा के बड़बिल, जोड़ा, चंपुआ, केंदुझर और राउरकेला में भी इसका विस्तार हो चुका है। इस पहल से खासकर रक्त की कमी से जूझ रही माताओं और गंभीर रोगियों को बड़ी राहत मिल रही है।

इसे भी पढ़ें : Gua : विजय-2 खदान बंद होने से सारंडा क्षेत्र में आर्थिक संकट गहराया

मानव सेवा के लिए सम्मानित, गरीबों के बीच उम्मीद की किरण बने संतोष पंडा

समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए Santosh Kumar Panda को Human Rights Council द्वारा सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने सारंडा के वन क्षेत्रों में गरीब, असहाय, महिलाओं और बच्चों की सेवा कर समाज में नई उम्मीद जगाई है। कभी शिक्षा का प्रचार-प्रसार तो कभी जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराकर उन्होंने मानवता की मिसाल पेश की है। विशेष रूप से रक्तदान के क्षेत्र में उनका योगदान उन्हें ‘जीवनदूत’ के रूप में पहचान दिला रहा है। उनके इस समर्पण और सेवा भावना की हर ओर सराहना हो रही है और लोग उन्हें सच्चे जनसेवक के रूप में देख रहे हैं।

Baharagoda : बहरागोड़ा में ‘महाबम’ मिलने से दहशत, स्वर्णरेखा नदी किनारे रेड जोन घोषित

बम निरोधक दस्ते ने किया जिंदा बम होने का खुलासा, सेना की मदद का इंतजार जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा :

  • बम निरोधक दस्ते ने किया जिंदा बम होने का खुलासा, सेना की मदद का इंतजार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिले एक रहस्यमयी लोहे के गोले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। रांची से पहुंचे बम निरोधक दस्ते (BDS) ने जांच के बाद पुष्टि की है कि यह एक शक्तिशाली जिंदा बम है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। प्रशासन ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए इलाके को घेर लिया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा के नक्सल प्रभावित गांव में सीआरपीएफ का मुफ्त चिकित्सा शिविर

भारी विस्फोटक होने से स्थानीय स्तर पर निष्क्रिय करना मुश्किल

बम निरोधक दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि बम का आकार और उसकी मारक क्षमता अत्यधिक है, जिससे इसे स्थानीय स्तर पर निष्क्रिय करना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के विस्फोटक को डिफ्यूज करने के लिए Indian Army की विशेषज्ञ टीम और आधुनिक तकनीक की आवश्यकता होगी। सुरक्षा के मद्देनजर सेना को सूचित कर दिया गया है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच प्रशासन ने एहतियातन पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा पहाड़ी वन देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना संपन्न

सात महीने पुरानी घटना से जुड़ रही कड़ी, द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष होने की आशंका

इस घटना ने स्थानीय लोगों को सात महीने पहले Gopiballavpur के भरमपुर गांव के पास हुई समान घटना की याद दिला दी है, जहां स्वर्णरेखा नदी में इसी तरह का बम मिला था। तब विशेषज्ञों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे निष्क्रिय किया था। आशंका जताई जा रही है कि ये विस्फोटक World War II के समय के अवशेष हो सकते हैं। फिलहाल प्रशासन ने बम मिलने वाले स्थान को रेड जोन घोषित कर दिया है और ग्रामीणों व पशुपालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे उस क्षेत्र से दूर रहें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top