Share

Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी की वंशिका साहू बनी 2nd टॉपर, रचा स्कूल का इतिहास

  • कड़ी मेहनत, सकारात्मक मानसिकता और दृढ़ इच्छाशक्ति से हासिल की सफलता
  • शिक्षक और अधिकारी छात्रों को सफलता के मार्ग पर प्रेरित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा स्थित वेल्डन फ्यूचर एकेडमी स्कूल की वार्षिक परीक्षा 2025-26 में वंशिका साहू ने 97.58% अंक लाकर अपने क्लास में सेकेंड टॉपर का स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता ने वंशिका को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार वह अपने जीवन में लगातार प्रगति करती रहें। वंशिका साहू के इस प्रदर्शन से परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव उपस्थित रहे और उन्होंने सभी स्कूल टॉपर एवं क्लास टॉपर को मार्कशीट के साथ पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : नाबालिग ने चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

वंशिका साहू की सफलता ने परिवार और स्कूल में खुशियों की लहर दौड़ाई

बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने इस अवसर पर कहा कि सफलता का मुख्य रहस्य निरंतर प्रयास, दृढ़ इच्छाशक्ति, सही योजना और सकारात्मक मानसिकता का संयोजन है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानकर, अनुशासित रहकर और लगातार मेहनत करते हुए ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। वेल्डन फ्यूचर एकेडमी के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने भी सभी बच्चों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

Potka : पोटका में 21 मार्च को 45वां दिशुम हादी बोंगा का आयोजन, 40 हजार श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

सरहुल पर्व को भव्य बनाने के लिए तैयारियां पूरी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान व्यवस्थाओं और स्वयंसेवक तैनाती के

  • सरहुल पर्व को भव्य बनाने के लिए तैयारियां पूरी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान
  • व्यवस्थाओं और स्वयंसेवक तैनाती के साथ भव्य आयोजन की तैयारी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका में हरिणा भूमिज समाज द्वारा 21 मार्च, शनिवार को 45वां दिशुम हादी बोंगा-2026 (सार्वजनिक सरहुल पूजा) का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस पारंपरिक पर्व में झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा से लगभग 40 हजार लोगों के जुटने की संभावना है। आदिम भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति, बुनुडीह की बैठक में अध्यक्ष उदय सरदार की अध्यक्षता में आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने विस्तृत चर्चा की और बताया कि जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि शांतिपूर्ण ढंग से पूजा-अर्चना सम्पन्न हो।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

दिशुम हादी बोंगा-2026 के लिए पुलिस सुरक्षा और तैयारियों की समीक्षा

आयोजन के अनुसार सुबह 10 बजे दिशुम नाया सुशांत सरदार की देखरेख में पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए नाया-देवरी भाग लेंगे। दोपहर में प्रसाद वितरण (जागु जोम) किया जाएगा, जबकि शाम 4 बजे से पूजारी और अतिथियों (नाया एवं कुपुल) का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे तक चलेगा। श्रद्धालुओं के लिए 20 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है और किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 200 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। आयोजन को सफल बनाने हेतु अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें पूजा स्थल व्यवस्था, नाया रजिस्ट्रेशन, मंच संचालन, भोजन, चिकित्सा, स्वयंसेवक प्रबंधन और अतिथि स्वागत शामिल हैं। महासचिव दीपक कुमार सरदार सहित कई गणमान्य लोग बैठक में उपस्थित रहे।

Baharagoda : बहरागोड़ा में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, बारीपदा रेफर

जगन्नाथपुर चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर जेबी लाइव, रिपोर्टर बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल थाना

  • जगन्नाथपुर चौक पर तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर चौक पर बुधवार शाम एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पश्चिम बंगाल के गोविंदपुर निवासी 60 वर्षीय पुलीन कुमार घोष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलीन कुमार मार्केटिंग के लिए चौक आए थे, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें NHAI एंबुलेंस द्वारा बहरागोड़ा CHC लाया गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : वेल्डन फ्यूचर एकेडमी की वंशिका साहू बनी 2nd टॉपर, रचा स्कूल का इतिहास

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बारीपदा (PRM मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया। बरसोल पुलिस अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में सुरक्षा और सड़क नियमों की पालना पर सवाल उठ रहे हैं।

Jamshedpur : नाबालिग ने चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या

जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेमको मनिफिट मोड़ की रहने वाली 16

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत 12डी रामपुर गिट्टी मशीन, जेमको मनिफिट मोड़ की रहने वाली 16 वर्षीय सरस्वती विश्वकर्मा ने कथित रूप से गले में चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 100 डायल पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचते ही परिजनों के साथ गाली-गलौज की गई और शव को जल्द नीचे उतारने के लिए दबाव बनाया गया। इस व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई।

इसे भी पढ़ें :  Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ ब्लॉक संवाद कार्यक्रम

वहीं, मामले में पुलिस अधिकारी राम नरेश प्रसाद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में लोग पुलिस पर अनावश्यक आरोप लगा देते हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Gua : जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ ब्लॉक संवाद कार्यक्रम

संगठन मजबूती और जिम्मेदारी पर केंद्रित प्रशिक्षण के साथ हुआ विस्तृत संवाद संगठन के मजबूत होने और सक्रिय योगदान के

  • संगठन मजबूती और जिम्मेदारी पर केंद्रित प्रशिक्षण के साथ हुआ विस्तृत संवाद
  • संगठन के मजबूत होने और सक्रिय योगदान के लिए कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा के जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के सभी बीएलए–2, पंचायत कमिटी के पदाधिकारी, मंडल कमिटी और प्रखंड कमिटी के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को SIR से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया, ताकि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। प्रशिक्षण में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Potka : सीओ निकिता बाला को उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

बीएलए–2 और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण

कार्यक्रम में जिला पर्यवेक्षक श्री प्रदीप कुमार बालमुचू और जिला अध्यक्ष श्री रंजन बोयपाई ने भी भाग लिया और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष श्री ललित कुमार दोराईबुरु ने की और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को एकजुट करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में ललित कुमार दोराईबुरु के अलावा रंजीत गगराई, मामूर अंसारी, सूरज चंपिया, जेना पुराती, प्रदीप प्रधान, रोशन पान, दानिश हुसैन, मोरान सिंह कराई, गुलजार अंसारी, सूरज मुखी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Potka : सीओ निकिता बाला को उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनसेवा और संवेदनशीलता के लिए मिली प्रशासनिक पहचान त्वरित और जिम्मेदार कार्य के लिए अधिकारी को प्रशस्ति पत्र जेबी लाइव,

  • जनसेवा और संवेदनशीलता के लिए मिली प्रशासनिक पहचान
  • त्वरित और जिम्मेदार कार्य के लिए अधिकारी को प्रशस्ति पत्र

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका अंचल की सीओ निकिता बाला अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा गरीब, असहाय और अंतिम पंक्ति के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान करने के लिए तत्पर रहती हैं। उनकी यही कार्यशैली उन्हें प्रशासनिक कार्यों में अलग पहचान देती है। नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यर्थी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और जिम्मेदारीपूर्ण रवैये का प्रमाण है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल गुवा में नए महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने संभाला वित्त विभाग का कार्यभार

प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता और तत्परता के लिए सम्मान

हाल ही में गुड़गांव में चार मजदूरों की मौत के मामले में उन्होंने महज चार घंटे में मृतकों के परिजनों की पारिवारिक सूची तैयार कर निर्गत कर दी थी। उनके इस त्वरित और जिम्मेदार कार्य को प्रशासन ने सराहा और इसका परिणामस्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र मिला। स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील अधिकारी क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं।

Gua : सेल गुवा में नए महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने संभाला वित्त विभाग का कार्यभार

“विकास के लिए परिवर्तन जरूरी”, अनुभव और प्रबंधन क्षमता पर दिया जोर समन्वय और प्रबंधन से विकास की नई दिशा

  • विकास के लिए परिवर्तन जरूरी”, अनुभव और प्रबंधन क्षमता पर दिया जोर
  • समन्वय और प्रबंधन से विकास की नई दिशा देने का लक्ष्य

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा स्थित सेल इकाई में वित्त विभाग के नव नियुक्त महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। अपने योगदान के बाद दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि सेल में कार्यरत प्रत्येक पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर प्रबंधक की भूमिका निभाता है और विभाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाना ही उनका मुख्य उद्देश्य होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हर कर्मचारी को नए कार्यों को सीखने और अपनी क्षमता को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति की पहचान उसके कार्यकुशलता और प्रदर्शन से होती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर में जदयू नेता को गोली मारने की धमकी, आरोपी हिरासत में

नए महाप्रबंधक ने कार्यकुशलता और सीखने पर दिया जोर

अनुपम कुमार सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने सेल के विभिन्न इकाइयों में लंबे समय तक कार्य किया है। वे 2001 से 2008 तक सेल बोलानी में कार्यरत रहे, इसके बाद 2008 में मेघाहातुबुरु में सेवा दी। वर्ष 2013 से उन्होंने राउरकेला में कार्य किया और 2021 में बोकारो मुख्यालय में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण के दौरान चुनौतियां जरूर आती हैं, लेकिन इससे अनुभव और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव भी होता है। उनके अनुसार, विकास और सुधार के लिए परिवर्तन आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों का सफर बना दुश्वार

विभिन्न इकाइयों का अनुभव लेकर गुवा पहुंचे अनुपम कुमार सिंह

उन्होंने आगे कहा कि सेल गुवा में कार्य करना एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है, जहां वे विभागीय व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत हैं। उनका लक्ष्य अधिकारियों और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी समस्याओं का समाधान करना है। उनके योगदान से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि उनकी नेतृत्व क्षमता से सेल गुवा नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top