- दोषियों को फांसी देने और सख्त कार्रवाई की महिलाओं ने उठाई मांग
- महिलाओं ने बताया कि न्याय सुनिश्चित करना समाज की जिम्मेदारी है
जेबी लाइव, रिपोर्टर
गुवा : गुवा में हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई घटना के विरोध में रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के पास बाल अधिकार सुरक्षा मंच की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। मार्च एसबीआई बैंक से शुरू होकर गुवा बाजार, रेलवे मार्केट, विवेक नगर और कच्छी धौड़ा होते हुए पुनः बैंक परिसर में समाप्त हुआ। महिलाएं हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग को लेकर एकजुट नजर आईं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं फांसी की सजा की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की।
इसे भी पढ़ें : Gua : सेल चिड़िया व रोवांम में हनुमान जयंती की धूम, भक्तों ने किया भव्य पूजन
गुवा में महिलाओं ने न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
महिलाओं ने कहा कि समाज में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न और अपराध अब असहनीय हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या और निर्भया कांड जैसी घटनाओं का जिक्र किया और सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच की प्रखंड सचिव पदमा केसरी, गीता देवी, अनुराधा राव, ममता देवी, जानों चातर, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, शांति दास, सुनीता समद, द्रौपदी हेस्सा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।






















