- जादूगोड़ा क्षेत्र में शोक की लहर, लंबे समय से चल रहा था इलाज
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के धीरोल पंचायत अंतर्गत नूतनडीह निवासी एवं सिद्धेश्वर सरदार के अग्रज अनिल सरदार (75) का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे पोटका क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने पीछे चार बेटियों—लक्खी सरदार, देवी सरदार, कदम सरदार और सविता सरदार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक सरल और मिलनसार व्यक्ति के रूप में याद किया।
इसे भी पढ़ें : Gua : चाबी मिलने पर ही होगा विस्थापन: उपायुक्त का निर्देश, बिना चाबी वालों को राहत
क्षेत्र में शोक की लहर, इलाज के बाद भी नहीं बची जान
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व अनिल सरदार अचानक घर में गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें लकवा मार गया। उनका इलाज टाटा मेन अस्पताल से लेकर रांची के अस्पताल तक चला, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। अंततः उन्होंने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। देर रात गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

























