- बारिश में टपकती छत, सुरक्षित शिक्षा के लिए बच्चों को परेशानी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जादूगोड़ा : पोटका क्षेत्र के स्कूलों में भवनों की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय टीलाईटॉड पोटका 01 (जादूगोड़ा) में बच्चे जर्जर भवन और भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय के प्राचार्य सोमनाथ सरदार के अनुसार, हल्की बारिश में ही छत से पानी टपकता है, जिससे बच्चों के बैग और पठन-पाठन सामग्री गीली हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें पुराने भवन से हटकर पढ़ाई करनी पड़ती है। विभागीय पत्राचार के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में विधायक समीर मोहंती का हेल्थ मॉडल, सरकारी अस्पताल में मिल रही निजी क्लीनिक जैसी सुविधाएँ
जर्जर भवन में पढ़ाई करते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
प्राचार्य ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से जारी है और अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग कब इस जर्जर भवन पर ध्यान देगा। बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा के लिए भवन की मरम्मत या नया निर्माण आवश्यक है। इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई न होने पर बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीण और शिक्षक इस मामले में विभाग से त्वरित पहल की उम्मीद कर रहे हैं।






















