- अपराधियों में प्रशासन का भय खत्म, आम जनता असुरक्षित
- आजसू ने कानून व्यवस्था सुधार की मांग की
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि शहर में अपराधी तत्वों का मनोबल दिनदहाड़े बढ़ा हुआ है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने उल्लेख किया कि कहीं आंदोलनकारियों को खुलेआम लाठियों से पीटा जा रहा है, तो वहीं थाना से महज 10 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े गोलीबारी जैसी घटनाएं हो रही हैं। यह स्पष्ट दर्शाता है कि अपराधियों में प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है। श्री सिंह ने राज्य सरकार और चुनिंदा अधिकारियों की बेलगाम अफसरशाही को कानून व्यवस्था की विफलता की मुख्य वजह बताया।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
अपराधियों में बढ़ा मनोबल, जनता असुरक्षित
कन्हैया सिंह ने सरकार से मांग की है कि हालिया घटनाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कानून व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो आजसू पार्टी जनता के साथ मिलकर सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई न होने से उनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और आम नागरिकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए स्थिति को सुधारने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया।























