Share

Jamshedpur : मुख्य न्यायाधीश झारखंड पहुंचे जमशेदपुर, व्यवहार न्यायालय में भव्य स्वागत

  • प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला बार संघ ने किया सम्मान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : व्यवहार न्यायालय परिसर में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र शौनक का संध्या 4:00 बजे आगमन हुआ। उनके साथ झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल सहित अन्य अतिथि गण भी उपस्थित थे। जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में गरिमामय वातावरण बना रहा। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों में उत्साह देखा गया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : जेएसएम ने प्रवासी श्रमिक सुखेन महतो की संदिग्ध मौत पर तुरंत कार्रवाई की मांग की

बार संघ ने किया शाल ओढ़ाकर सम्मान, पुरानी मुलाकातों का भी हुआ जिक्र

जमशेदपुर जिला बार संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एवं स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने भी राजेश कुमार शुक्ला का अभिनंदन करते हुए बताया कि गोवा में पदस्थापन के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया में झारखंड के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके दिए गए भाषण की उन्होंने सराहना की थी। इस औपचारिक मुलाकात में अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, जयप्रकाश भक्त, विनीता सिंह, विनीत मिश्रा, रमेश प्रसाद और राजेश दास सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Kharagpur : खड़गपुर में अवैध रेलवे टिकट बुकिंग पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत दो किशोर हिरासत में, गुप्त निगरानी से पकड़े गए जेबी लाइव, रिपोर्टर खड़गपुर : दक्षिण पूर्व

  • ऑपरेशन उपलब्धके तहत दो किशोर हिरासत में, गुप्त निगरानी से पकड़े गए

जेबी लाइव, रिपोर्टर

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा रेलवे टिकटिंग से जुड़ी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में खड़गपुर मंडल में ‘ऑपरेशन उपलब्ध’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दो किशोरों को अवैध टिकट बुकिंग में संलिप्त पाए जाने पर हिरासत में लिया है। आरपीएफ के अनुसार 12 फरवरी 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ ओपी/बालिचक, आरपीएफ पोस्ट/पांसकुडा और आरपीएफ सीआईबी टीम/खड़गपुर की संयुक्त टीम ने बालिचक रेलवे स्टेशन स्थित यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटर के बाहर आकस्मिक जांच और गुप्त निगरानी की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : गोलमुरी में फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

किशोरों ने अवैध बुकिंग स्वीकार की, बरामद सामग्री में टिकट और रिक्विजिशन फॉर्म शामिल

जांच के दौरान दो किशोर आरक्षण काउंटर से संदिग्ध अवस्था में बाहर निकलते हुए दिखे। पूछताछ और तलाशी में उनकी पहचान पश्चिम मेदिनीपुर जिले के निवासी के रूप में हुई। दोनों ने अवैध रूप से रेलवे टिकट बुकिंग गतिविधियों में शामिल होने की बात स्वीकार की। बरामद सामग्री में 2 रेलवे तत्काल आरक्षण टिकट (₹3,900), 2 भरे हुए और 2 खाली रेलवे रिक्विजिशन फॉर्म तथा ₹650 नकद शामिल थे। कुल मूल्य ₹4,550 आंका गया। आरपीएफ ने दोनों किशोरों को रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हिरासत में लिया और मामले को आरपीएफ पोस्ट, पांसकुडा में धारा 143 के अंतर्गत दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें : Chandil : हारूडीह हत्याकांड : मुंबई से मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

किशोर न्याय बोर्ड में पेशगी, अभियान जारी और यात्रियों को चेतावनी

आरपीएफ ने बताया कि दोनों किशोरों को किशोर न्याय बोर्ड, पश्चिम मेदिनीपुर के प्रधान मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। खड़गपुर मंडल ने स्पष्ट किया कि अवैध टिकटिंग पर रोक और यात्रियों को निष्पक्ष टिकट बुकिंग सुविधा देने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि केवल अधिकृत माध्यमों से ही टिकट बुक करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Jamshedpur : गोलमुरी में फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक से दुश्मनी बताई जा रही घटना की पृष्ठभूमि जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र

  • मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक से दुश्मनी बताई जा रही घटना की पृष्ठभूमि

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टीनप्लेट ग्राउंड के पास फल कारोबारी कन्हैया यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यह एफआईआर मृतक की पत्नी कुसुम देवी के आवेदन पर दर्ज की गई है। कुसुम देवी ने गोलमुरी के रहने वाले प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक को मुख्य आरोपी बताया है। इसके अलावा बिल्ला पाठक के पुत्र राहुल पाठक, सूरज झा, सुमित सिंह, अनुराग मिश्रा और गोलू पाठक को नामजद किया गया है। एक अज्ञात हमलावर को भी प्राथमिकी में शामिल किया गया है। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर सुमित सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें : Chandil : हारूडीह हत्याकांड : मुंबई से मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरोपियों से पूछताछ में हत्या की घटना स्वीकारी, देसी पिस्टल बरामद

सुमित सिंह गोलमुरी के नामदा बस्ती और गुरप्रीत सिंह गोलमुरी के आनंद नगर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने हत्या की घटना को स्वीकार कर लिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल भी बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे, जिसमें सुमित और गुरप्रीत का चेहरा साफ दिखाई दिया। इसके बाद मुखबिरों के जरिए दोनों की लोकेशन पाई गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : खुखडाडीह में असेका का दो दिवसीय आदिवासी सम्मेलन 14 फरवरी से

पुरानी दुश्मनी और सुरक्षा चेतावनी के बावजूद हुई हत्या, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

सूत्रों के अनुसार, कन्हैया यादव और प्रदीप पाठक के बीच साल भर पहले पड़ोसी के घर मारपीट का विवाद हुआ था, जिसमें कन्हैया यादव ने पुलिस शिकायत कर बिल्ला पाठक को जेल भेजा था। इसके बाद से दोनों के बीच खटास बनी रही। घटना से तीन दिन पहले कन्हैया यादव ने गोलमुरी थाना में आवेदन दिया था कि बिल्ला पाठक उसकी रेकी कर रहा है और हत्या कर सकता है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की है और बताया कि मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक समेत अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Chandil : हारूडीह हत्याकांड : मुंबई से मुख्य शूटर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

24 दिसंबर 2025 को हुई विजय तिर्की हत्या की गुत्थी सुलझाने में एसआईटी की सक्रियता रंग लाई जेबी लाइव, रिपोर्टर

  • 24 दिसंबर 2025 को हुई विजय तिर्की हत्या की गुत्थी सुलझाने में एसआईटी की सक्रियता रंग लाई

जेबी लाइव, रिपोर्टर

चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के हारूडीह में 24 दिसंबर 2025 को हुए विजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस को अहम सफलता मिली है। घटना के दिन विजय तिर्की हारूडीह के मुर्गा पाड़ा में अकेले गए थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। हत्या की प्राथमिकी विजय तिर्की की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें लगभग आधा दर्जन नामजद आरोपियों का उल्लेख था।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : खुखडाडीह में असेका का दो दिवसीय आदिवासी सम्मेलन 14 फरवरी से

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंच बनाई, गहन जांच जारी

सूत्रों के अनुसार, एसपी द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मुंबई से इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य शूटर और कथित साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे अन्य आरोपियों की संलिप्तता, हथियारों की आपूर्ति और साजिश की पूरी कड़ी का जल्द खुलासा संभव होगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा और यह कार्रवाई अपराधियों के लिए सख्त संदेश भी साबित होगी।

Jadugoda : खुखडाडीह में असेका का दो दिवसीय आदिवासी सम्मेलन 14 फरवरी से

पांच राज्यों से आएंगे 500 से अधिक प्रतिनिधि, मंगल कालिंदी और बैजू मुर्मू करेंगे उद्घाटन जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा :

  • पांच राज्यों से आएंगे 500 से अधिक प्रतिनिधि, मंगल कालिंदी और बैजू मुर्मू करेंगे उद्घाटन

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : ओलचिकी के सौ साल पूरे होने पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर-जादूगोड़ा मार्ग स्थित खुखडाडीह ओलचिकी स्कूल में कल, शनिवार से दो दिवसीय 59वां आदिवासी वार्षिक सम्मेलन शुरू होने जा रहा है। इस सम्मेलन में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार और असम से करीब 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी और सम्मानित अतिथि बैजू मुर्मू (धाड़ दिशोम देश परगना) करेंगे। सम्मेलन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसे असेका के महासचिव शंकर सोरेन, मुखिया पलटन मुर्मू, बुधराम हेंब्रम और राम दास मुर्मू ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

संथाली भाषा, ओलचिकी शिक्षक बहाली व शिक्षा सुधार होंगे प्रमुख मुद्दे

सम्मेलन में केजी से लेकर पीजी तक ओलचिकी भाषा की पढ़ाई, ओलचिकी शिक्षकों की बहाली और संथाली को राज्य भाषा घोषित करने की मांग सरकार से उठाई जाएगी। दोनों दिन इस सम्मेलन में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का विशेष प्रदर्शन होगा। कार्यक्रम का समापन 15 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध गायक सिंगराई सोरेन के सुर संगीत से किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह सम्मेलन आदिवासी समाज के विकास और ओलचिकी भाषा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख का अवैध माल जब्त जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर

  • ऑपरेशन नारकोसके तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख का अवैध माल जब्त

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को गुरुवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। ‘ऑपरेशन नारकोस’ के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 16 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुटी के निर्देश पर उड़नदस्ता दल द्वारा स्टेशन परिसर में सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका गया और तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : सीपीआर प्रशिक्षण का दिखा असर, युवक ने बचाई व्यक्ति की जान

ओडिशा से बिहार तक सप्लाई की थी योजना

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज आलम और नेयाज अहमद के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बेतिया, जिला पश्चिमी चंपारण अंतर्गत भीतहा थाना क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि गांजा ओडिशा के रूपरा रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन के माध्यम से टाटानगर लाया गया था। यहां से इसे पटना होते हुए बेतिया तक पहुंचाने की योजना थी। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Potka : छठे दिन भागवत कथा में कंस वध और कृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी से गूंजा मुहूलडीहा

स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

आरपीएफ ने बताया कि ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में लगातार गश्त, निगरानी और छापेमारी की जा रही है। इसी सतर्कता के कारण यह सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बल को दें, ताकि इस तरह के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Ramgarh : सीपीआर प्रशिक्षण का दिखा असर, युवक ने बचाई व्यक्ति की जान

उपायुक्त के निर्देश पर चले अभियान से जिले में बढ़ी जीवनरक्षक जागरूकता जेबी लाइव, रिपोर्टर रामगढ़ : रामगढ़ जिले में

  • उपायुक्त के निर्देश पर चले अभियान से जिले में बढ़ी जीवनरक्षक जागरूकता

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश पर चलाए गए व्यापक सीपीआर एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण अभियान का सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। जिला प्रशासन द्वारा दो लाख से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किए जाने का लाभ आमजन को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह गोला प्रखंड के पूरबडीह निवासी अरुण कुमार मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक सड़क पर गिरकर मूर्छित हो गए। आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझ में आता, उससे पहले वहां से गुजर रहे स्थानीय युवक टेकलाल महतो की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने तुरंत स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए प्राथमिक जांच की और पाया कि अरुण कुमार अचेत अवस्था में हैं।

इसे भी पढ़ें : Potka : छठे दिन भागवत कथा में कंस वध और कृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी से गूंजा मुहूलडीहा

प्रशिक्षण से मिली सीख बनी जीवनरक्षक

टेकलाल महतो ने बिना समय गंवाए अरुण कुमार को मौके पर ही सीपीआर देना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखी और अरुण कुमार को होश आ गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ रेफर किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई और समय पर दिए गए सीपीआर को उनकी जान बचाने में निर्णायक बताया। टेकलाल महतो ने बताया कि उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सीपीआर एवं फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया था, जहां आपातकालीन स्थिति में त्वरित निर्णय और जीवनरक्षक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedur : देहरादून में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या

उपायुक्त ने की सराहना, अभियान को बताया सफल पहल

इस घटना ने यह साबित कर दिया कि सही प्रशिक्षण और जागरूकता से आम नागरिक भी संकट की घड़ी में नायक बन सकते हैं। उपायुक्त रामगढ़ ने टेकलाल महतो की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान जिले के लोगों को आपात परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए सशक्त बना रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन और मृत्यु के बीच निर्णायक साबित हो सकती है। जिला प्रशासन आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रशिक्षित होकर समाज में जीवनरक्षक की भूमिका निभा सकें।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top