- निर्वाचित प्रत्याशी पर गलत जानकारी देने का आरोप, चुनाव रद्द करने की मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मेयर पद के चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। जमशेदपुर निवासी Sandhya Singh ने Jharkhand Municipal Act 2011 की धारा 580 और 582 के तहत न्यायालय में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने निर्वाचित मेयर प्रत्याशी Sudha Gupta पर नामांकन के दौरान गलत और भ्रामक जानकारी देने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि संबंधित प्रत्याशी पहले कदमा क्षेत्र के मतदाता थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले उनका नाम मानगो क्षेत्र की मतदाता सूची में जोड़ा गया, जबकि उनके वास्तविक निवास में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तेली साहू महासभा में विवाद गहराया, अध्यक्ष पर अवैध चंदा उगाही के आरोप
मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
याचिका में यह भी कहा गया है कि मतदाता सूची में नामांतरण की प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी की गई और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उचित जांच नहीं की गई। इससे पूरे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Sandhya Singh ने अदालत से मांग की है कि मेयर पद के चुनाव को शून्य और अवैध घोषित किया जाए तथा 27 फरवरी 2026 को घोषित परिणाम को रद्द कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अब इस मामले में अदालत का फैसला ही तय करेगा कि मानगो नगर निगम चुनाव के परिणाम पर उठे ये सवाल किस दिशा में जाएंगे। फिलहाल, इस विवाद ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है और लोगों की नजरें न्यायालय के आगामी निर्णय पर टिकी हुई हैं।






















