- ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट से जुड़ेंगे शहर के छात्र, AI और आधुनिक तकनीक की सीख मिलेगी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : साकची स्थित ई-डिजिटल इंडिया स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में सोमवार को इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट (ISM), रांची के जमशेदपुर सेंटर का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) के सकारात्मक उपयोग पर जोर दिया। श्री राय ने कहा कि AI से डरने की बजाय इसे एक टूल के रूप में अपनाना चाहिए, ताकि औसत बुद्धिमत्ता वाले छात्र भी इसकी समझ प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक तकनीक में दक्षता हासिल करना न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह देश और गांव के समावेशी विकास में भी सहायक होगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2: झारखंड में फिटनेस का नया अध्याय
विशिष्ट अतिथि एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने विधायक सरयू राय के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि AI का ज्ञान आज के समय में व्यक्तिगत और राष्ट्रीय प्रगति के लिए अनिवार्य है। उन्होंने ISM सेंटर की पहल को जमशेदपुर के शैक्षणिक परिदृश्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। समारोह में ISM रांची की प्राचार्य डॉ. ज्योति और संस्थान के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने संस्थान के आधुनिक पाठ्यक्रमों और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की जानकारी साझा की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा टाउन हॉल में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला, सिविल डिफेंस की भूमिका पर दिया गया जोर
कार्यक्रम में डॉ. दीपांजय श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष, LBSM College) ने सफल संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ई-डिजिटल इंडिया के निदेशक रामकृष्ण ठाकुर द्वारा दिया गया। समारोह में डॉ. कमलेन्दु, चंदना ठाकुर (हेड ऑफ इंस्टिट्यूट, ई-डिजिटल इंडिया) समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर छात्रों को आधुनिक तकनीकी कौशल और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में नए द्वार खुले हैं, जो जमशेदपुर के युवाओं के लिए भविष्य में बड़ी संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
























