- राम मंदिर के पास देर रात हंगामा, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को पकड़ा
- आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी पुलिस
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश स्तर के नेता पप्पू सिंह को सरेआम गोली मारने की धमकी दी गई। घटना राम मंदिर के पास की है, जहां पप्पू सिंह अपने सहयोगियों के साथ एक बार के समीप खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मोनू चौधरी नामक युवक वहां पहुंचा और कथित रूप से नशे की हालत में गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह पप्पू सिंह से उलझ गया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी का व्यवहार बेहद आक्रामक था।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में जर्जर सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों का सफर बना दुश्वार
देर रात धमकी से मचा हड़कंप, नेता को बनाया निशाना
हंगामा बढ़ता देख जदयू नेता नीरज सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। इस घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedur : परसुडीह में बकरी चोरी का खुलासा, सतर्कता से एक आरोपी धराया
कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आरोपी दबोचा गया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मोनू चौधरी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुख्यात अपराधी भीम कामत का सहयोगी बताया जा रहा है, जो एक हत्याकांड में सजायाफ्ता है। जदयू नेता नीरज सिंह ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस गंभीर मामले में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।























