- जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने व्यक्त किया शोक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड के पश्चिम घाघीडीह पंचायत के ग्राम मतलाडीह में स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दामाद के छोटे भाई, स्व. सुंदर मुर्मू, जिनका 06 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हुआ था, के श्रद्धाकर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। कार्यक्रम में जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, सदस्य विद्यासागर दास, जमशेदपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष बहादुर किस्कू समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई वार्ड 12 में दीपक अग्रवाल रामूका को मिला मारवाड़ी समाज का समर्थन
समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने परिवार को दिया संबल
श्रद्धाकर्म में उपस्थित लोगों ने स्व. सुंदर मुर्मू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कदमा के माझी बाबा बिंदे सोरेन, लुगु बुरु घंटाबाड़ी के गोडेथ सुरेंद्र टुडू, जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम और लखन मार्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहारा देने की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।






















