- डालसा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को उनके अधिकारों से किया अवगत
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया जागरूक
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए। विशेष रूप से सभी प्रखंड मुख्यालय और पंचायत भवनों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई। डिमना लेक में डालसा एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के सहयोग से भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर अधिकार मित्र दिलीप जायसवाल ने महिलाओं को बताया कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान मौजूद हैं। घरेलू महिलाओं के लिए घरेलू हिंसा अधिनियम में सुरक्षा कवच है, वहीं कामकाजी महिलाओं के लिए उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा और हितों की रक्षा सुनिश्चित की गई है।
इसे भी पढ़ें : Gua : दो वर्ष बाद सरना धर्म में लौटे सोंगा केराई का परिवार, परंपरा के अनुसार हुआ शुद्धिकरण
महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों से अवगत कराया गया
अधिकार मित्र सुनील पांडेय ने कहा कि महिलाएं अब स्वयं को अबला नहीं समझें और उन्हें सबल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। कार्यक्रम में पीएलवी नागेंद्र कुमार, संजय कुमार तिवारी और मनोज महतो के साथ मानगो नगर निगम से जुड़े स्वयं सहायता समूह की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों को समझने और सुरक्षित जीवन जीने के लिए आवश्यक कदम उठाने का संकल्प लिया। इस पहल से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई गई।






















