Share

Jamshedpur : मानगो में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक व्यक्ति घायल

  • घर के दरवाजे के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर बढ़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंचा मामला

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 1 में पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक गंभीर झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, गाड़ी को घर के मुख्य दरवाजे के सामने खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। घायल इमामुल अली ने बताया कि उनके बड़े भाई शौकत अली के दामाद द्वारा अक्सर वाहन दरवाजे के सामने खड़ा कर दिया जाता था, जिससे आने-जाने में परेशानी होती थी। इसी मुद्दे पर शाम करीब 6 बजे विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कुली रोड में बच्चे के नाकाम अपहरण से दहशत, CCTV में कैद हुई वारदात

एमजीएम अस्पताल में भर्ती घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

आरोप है कि कहासुनी के दौरान शौकत अली ने बाहर आकर अपने भतीजे को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। मारपीट में घायल इमामुल अली को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर मानगो थाना में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दूसरे पक्ष से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल उनका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।

Leave a Comment

Jamshedpur : बोड़ाम की आइसक्रीम फैक्ट्री में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार

मिर्जाडीह इलाके में दिनदहाड़े छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए आरोपी जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम

  • मिर्जाडीह इलाके में दिनदहाड़े छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए आरोपी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह इलाके में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बोड़ाम पुलिस ने दिन के करीब सवा तीन बजे छापेमारी की। इस दौरान सात लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के सासाराम निवासी शांतनु कुमार, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी अभिषेक दास, कल्याणी थाना क्षेत्र के हलद्वारपुर निवासी सरहुल विश्वास, ओडिशा के नंदापा की अनुसुइया दास, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रिंकू दास, सोनाखली की आयनु लका और न्यू गुड़िया की रेखा शेख शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक व्यक्ति घायल

दो आरोपी फरार, थाना प्रभारी के बयान पर 9 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

मामले में मानगो के मुंशी मुहल्ला ईमामबाड़ा के पास रहने वाले परवेज आलम उर्फ मुन्ना मोटू सहित मकान मालिक फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के बयान पर कुल नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।

Jamshedpur : कुली रोड में बच्चे के नाकाम अपहरण से दहशत, CCTV में कैद हुई वारदात

स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने बच्चे को उठाने की कोशिश की, शोर मचने पर छोड़कर फरार जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर

  • स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने बच्चे को उठाने की कोशिश की, शोर मचने पर छोड़कर फरार

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : आजादनगर थाना क्षेत्र स्थित कुली रोड में सोमवार रात बच्चे के नाकाम अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहम्मद नौशाद ने बताया कि रात के समय एक स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात युवक कुली रोड पहुंचे। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक बच्चे को उन्होंने जबरन उठाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश बच्चे को लेकर भागने ही वाले थे कि तभी बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा, जिससे आसपास के लोग सतर्क हो गए।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : पोटका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टीलाईटॉड 01 का जर्जर भवन, बच्चों में भय का माहौल

लोगों की सतर्कता से बची बड़ी घटना, CCTV फुटेज बना अहम सबूत

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों की हलचल और बढ़ते शोर को देख बदमाश घबरा गए और बच्चे को वहीं छोड़कर स्कूटी से फरार हो गए। नौशाद ने बताया कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि तीन युवक स्कूटी से आते हैं और बच्चे को उठाने की कोशिश करते हैं। घटना के बाद मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सतर्कता नहीं दिखाई जाती तो बड़ी वारदात हो सकती थी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में विधायक समीर मोहंती का हेल्थ मॉडल, सरकारी अस्पताल में मिल रही निजी क्लीनिक जैसी सुविधाएँ

पुलिस ने शुरू की जांच, क्षेत्र में बढ़ाई गई गश्त

घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की पहचान में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इलाके में अतिरिक्त गश्ती दल तैनात कर दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो और लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।

Ghatsila : पावड़ा गांव में नीर निर्मल जल परियोजना वर्षों से ठप, 179 घरों में गहराया पानी संकट

60 लाख की लागत से शुरू योजना हुई बेअसर, एक माह बाद बंद हुई सप्लाई जेबी लाइव, रिपोर्टर घाटशिला :

  • 60 लाख की लागत से शुरू योजना हुई बेअसर, एक माह बाद बंद हुई सप्लाई

जेबी लाइव, रिपोर्टर

घाटशिला : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी नीर निर्मल जल परियोजना (ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना) पावड़ा गांव में दम तोड़ती नजर आ रही है। करीब छह वर्ष पहले लगभग 60 लाख रुपये की लागत से शुरू की गई इस योजना के तहत 179 घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार कनेक्शन मिलने के बाद महज एक महीने तक ही नियमित जलापूर्ति हुई, इसके बाद सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। योजना के एवज में प्रत्येक घर से 60 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है, लेकिन पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश है। गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट गहराने लगा है और ग्रामीणों को वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jadugoda : पोटका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टीलाईटॉड 01 का जर्जर भवन, बच्चों में भय का माहौल

ग्रामीणों में आक्रोश, जनप्रतिनिधियों ने समाधान का दिया आश्वासन

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को घाटशिला के विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, नगर अध्यक्ष विकास मजूमदार तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधियों ने स्वीकार किया कि गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों को भी आगे आकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। जब तक लोग अपने हक के लिए संगठित होकर प्रयास नहीं करेंगे, तब तक संबंधित अधिकारी गंभीरता नहीं दिखाएंगे। ग्रामीणों ने शीघ्र जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

Jadugoda : पोटका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय टीलाईटॉड 01 का जर्जर भवन, बच्चों में भय का माहौल

बारिश में टपकती छत, सुरक्षित शिक्षा के लिए बच्चों को परेशानी जेबी लाइव, रिपोर्टर जादूगोड़ा : पोटका क्षेत्र के स्कूलों

  • बारिश में टपकती छत, सुरक्षित शिक्षा के लिए बच्चों को परेशानी

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जादूगोड़ा : पोटका क्षेत्र के स्कूलों में भवनों की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय टीलाईटॉड पोटका 01 (जादूगोड़ा) में बच्चे जर्जर भवन और भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय के प्राचार्य सोमनाथ सरदार के अनुसार, हल्की बारिश में ही छत से पानी टपकता है, जिससे बच्चों के बैग और पठन-पाठन सामग्री गीली हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें पुराने भवन से हटकर पढ़ाई करनी पड़ती है। विभागीय पत्राचार के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा में विधायक समीर मोहंती का हेल्थ मॉडल, सरकारी अस्पताल में मिल रही निजी क्लीनिक जैसी सुविधाएँ

जर्जर भवन में पढ़ाई करते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

प्राचार्य ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से जारी है और अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग कब इस जर्जर भवन पर ध्यान देगा। बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा के लिए भवन की मरम्मत या नया निर्माण आवश्यक है। इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई न होने पर बच्चों और अभिभावकों की चिंता बढ़ती जा रही है। ग्रामीण और शिक्षक इस मामले में विभाग से त्वरित पहल की उम्मीद कर रहे हैं।

Baharagoda : बहरागोड़ा में विधायक समीर मोहंती का हेल्थ मॉडल, सरकारी अस्पताल में मिल रही निजी क्लीनिक जैसी सुविधाएँ

स्वास्थ्य सेवा में मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता, ग्रामीणों के लिए इलाज हुआ आसान ग्रामीणों का भरोसा और स्वास्थ्य सेवा में

  • स्वास्थ्य सेवा में मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता, ग्रामीणों के लिए इलाज हुआ आसान
  • ग्रामीणों का भरोसा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार विधायक की पहचान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार कर ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास और सुविधा का नया मापदंड स्थापित किया है। उनके प्रयासों से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का कायाकल्प हुआ है और अब यह निजी क्लीनिक जैसी सुविधाएँ प्रदान करता है। अस्पताल में वार्डों को वातानुकूलित (AC) कराया गया है, जिससे भीषण गर्मी और उमस में मरीज आरामदायक वातावरण में इलाज पा रहे हैं। इसके अलावा विधायक ने निजी खर्च से अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा सुनिश्चित की, ताकि आर्थिक तंगी किसी के इलाज में बाधा न बने।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : धुर्वा में कुर्मी समुदाय की जनसभा, अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग पकड़ रही है जोर

वार्डों में AC और निजी खर्च से एक्स-रे की सुविधा से मरीजों में राहत

समीर मोहंती ने स्वास्थ्य सेवा के साथ ही ग्रामीण परिवारों की सामाजिक समस्याओं को भी प्राथमिकता दी। उन्होंने तीन वर्ष पूर्व ‘स्वर्गयान’ (शव वाहन) सेवा शुरू की, जो गरीब परिवारों को निःशुल्क शव वाहन सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीजों के लिए निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। विधायक ने परिसर में अत्याधुनिक लैब का निर्माण कराया, जिससे ग्रामीण अब खून और अन्य जटिल जांचों के लिए शहर के महंगे चक्कर नहीं काटते और उच्च गुणवत्ता वाली रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होती है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्णरखा नदी में अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी

स्वर्गयान और निजी एम्बुलेंस ने ग्रामीणों की सुविधा बढ़ाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि समीर मोहंती ने विकास की परिभाषा केवल सड़क और नालियों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि स्वास्थ्य और मानव सेवा के क्षेत्र में भी नया मापदंड स्थापित किया। इन सुधारों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में भरोसा बढ़ा है और आम जनता महसूस कर रही है कि अब इलाज न केवल सुलभ है बल्कि सुविधा और संवेदनशीलता के साथ उपलब्ध है। ग्रामीणों ने विधायक की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल विकास नहीं, बल्कि सेवा का असली उदाहरण है।

Ranchi : धुर्वा में कुर्मी समुदाय की जनसभा, अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग पकड़ रही है जोर

प्रभात तारा मैदान में हजारों की भीड़, सरकार पर संगठित होने से रोकने का आरोप हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कुर्मी

  • प्रभात तारा मैदान में हजारों की भीड़, सरकार पर संगठित होने से रोकने का आरोप
  • हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कुर्मी समाज का आंदोलन जोर पकड़ रहा है

जेबी लाइव, रिपोर्टर

रांची : रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में कुर्मी समुदाय की मांगों को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में समाज के सभी वर्गों के लोग, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लोग पारंपरिक वेश-भूषा और वाद्ययंत्रों के साथ गाते-बजाते सभा स्थल तक पहुंचे, जिससे उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम में कुर्मी समुदाय से जुड़े 18 संगठनों के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभा को संबोधित करते हुए ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं है, बल्कि अपने समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर कुर्मी समुदाय को संगठित होने से रोकने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्णरखा नदी में अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी

कुर्मी समुदाय की मांगों को लेकर जनजागरूकता बढ़ी

श्री महतो ने बताया कि कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में डालने की मांग वर्षों से चली आ रही है, जिस पर सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन समुदाय के अधिकारों और पहचान को मजबूत करने के लिए है। जनसभा में उपस्थित लोग सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि वे इस मुद्दे पर सकारात्मक पहल करें और लंबित मांगों को जल्द पूरा करें।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि पर विद्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि

सरकार से सकारात्मक पहल की मांग, समुदाय में एकता का संदेश

धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस जनसभा में शीतल अहदार, नागेंद्र महतो, लम्बोदर महतो, जयमुनी महतो, शखीचंद महतो, राजेंद्र महतो, रामपदो महतो, रणधीर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, अमित महतो दिल्ली, जोशोदा देवी, सुषमा देवी, पार्वती देवी, ओमप्रकाश महतो, सोनालाल महतो, राजकिशोर महतो, हरिकृष्ण महतो, रंजीत महतो सहित हजारों सामाजिक अगुवा और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में सभी ने मिलकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और समुदाय के संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top