- भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर लोगों को स्वादिष्ट फलाहार और शर्बत का वितरण
- सरयू राय की सेवा भावना से शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को मिला फलाहार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : भगवान महावीर जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में, भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव, जैन समाज, बिष्टुपुर के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का स्वागत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बड़े उत्साह के साथ किया। श्री राय ने अपने हाथों से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को फलाहार और शर्बत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि सेवा ही सर्वोपरि है, चाहे धर्म कोई भी हो। इस अवसर पर उन्होंने राजगीर से पधारीं साध्वी सधान्जी और साध्वी कल्याणी को विशेष रूप से नमन किया।
इसे भी पढ़ें : Nalanda : नालंदा शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, कई घायल
महावीर जयंती पर जमशेदपुर में हुई भव्य शोभायात्रा
शोभायात्रा में शामिल राजेन भाई कमानी, नकुल भाई कमानी, हर्षद भाई गांधी, परेशभाई सेठ, नरेंद्र भाई दोशी, मुकेश भाई गांधी, मिलन भाई वैद्य, भाविन भाई मोदी, मनीष भाई उड़ानी, किलोल भाई भयाणी, राहुल भाई भयाणी, चंद्रकांत देसाई और धीरेन मेहता ने श्री राय के सेवा भाव की खूब सराहना की। श्री राय के आवास के पास सेवा में वरिष्ठ समाजसेवी अशोक गोयल, सुबोध श्रीवास्तव, देव कुमार वर्मा, सन्नी सिंह, दिनेश सिंह, उदय मंडल और अमित देउड़ी प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सामुदायिक सहयोग की भावना को और मजबूत किया।






















