- मिर्जाडीह इलाके में दिनदहाड़े छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए आरोपी
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह इलाके में स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बोड़ाम पुलिस ने दिन के करीब सवा तीन बजे छापेमारी की। इस दौरान सात लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के सासाराम निवासी शांतनु कुमार, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी अभिषेक दास, कल्याणी थाना क्षेत्र के हलद्वारपुर निवासी सरहुल विश्वास, ओडिशा के नंदापा की अनुसुइया दास, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रिंकू दास, सोनाखली की आयनु लका और न्यू गुड़िया की रेखा शेख शामिल हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो में पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक व्यक्ति घायल
दो आरोपी फरार, थाना प्रभारी के बयान पर 9 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में मानगो के मुंशी मुहल्ला ईमामबाड़ा के पास रहने वाले परवेज आलम उर्फ मुन्ना मोटू सहित मकान मालिक फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के बयान पर कुल नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।






















