- जमशेदपुर में 3-5 अप्रैल को आयोजित होगी भव्य प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के लिए बड़े पुरस्कार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित राजस्थान भवन, मानगो में आगामी 3, 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को स्टील सिटी क्लासिक चैम्पियनशिप 2026 – सीजन 2 का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन को लेकर आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आयोजक सुदेशना रॉय ने प्रतियोगिता की रूपरेखा और उद्देश्य साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का मकसद केवल प्रतिस्पर्धा कराना नहीं है, बल्कि झारखंड में फिटनेस को एक आंदोलन का रूप देना है। रॉय ने कहा कि वे चाहते हैं कि हर युवा अपनी क्षमता को पहचाने, स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे और सकारात्मक जीवनशैली अपनाए। प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क किफायती रखा गया है ताकि हर वर्ग के खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा टाउन हॉल में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला, सिविल डिफेंस की भूमिका पर दिया गया जोर

सुदेशना रॉय ने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को नगद पुरस्कार, भव्य ट्रॉफियां, पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए भोजन और आवास की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे पूरी तरह अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि पूरे झारखंड से खिलाड़ी इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। यह प्रतियोगिता राज्य के फिटनेस स्तर को नई ऊंचाई तक ले जाएगी।”
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : खड़गपुर मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, सेटलमेंट राशि का किया गया वितरण
प्रेस वार्ता में संजीव महतो, निशा, प्रिया कुमारी, डॉली सिंह, गणेश कांड, अमन पाठक, आनंद कुमार, संजीत कुमार और अनंत लोहरा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों से अपील की कि वे इस भव्य प्रतियोगिता का हिस्सा बनें और इसे सफल बनाएं, ताकि झारखंड में फिटनेस को एक नई दिशा मिले।























