- अलग-अलग जोनों में त्वरित कार्रवाई, कॉपर केबल समेत संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : टाटा स्टील की सुरक्षा टीम ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए प्लांट के विभिन्न जोनों में चोरी के कई प्रयासों को विफल कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे जोन-3 के सीएसडी रेलवे ट्रैक क्षेत्र में गश्ती के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्धों विक्रम प्रधान (23) और मोहम्मद बिलाल (17) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग 38 किलोग्राम इंसुलेटेड कॉपर केबल बरामद हुआ, जिसे वे अवैध रूप से ले जा रहे थे। सुरक्षा टीम की तत्परता से एक बड़ी चोरी की घटना टल गई और कंपनी की संपत्ति को सुरक्षित रखा गया।
इसे भी पढ़ें : Muri : गोला रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दिन बाद टूटी सांस
सुबह की गश्ती में कॉपर केबल चोरी का प्रयास विफल
इसके अलावा अन्य दो घटनाओं में भी सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाई। रात करीब 1:00 बजे एलडी-3 टीएससीआर स्टोर क्षेत्र में विकाश घोष (17) को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया, हालांकि उसके पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। वहीं रात 10 बजे जोन-4 के टीएसडीपीएल स्क्रैपयार्ड क्षेत्र से मोहम्मद काशिम (46) को प्रतिबंधित क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इन घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा विभाग की चौकसी और प्रतिबद्धता को उजागर किया है।























