- रविवार रात की घटना से इलाके में तनाव, जांच में जुटी पुलिस
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत फेस-6 इलाके में रविवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला पर उसके पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, अचानक हुए इस हमले से आसपास के निवासी दहशत में आ गए और इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : NTTF के हॉस्टल में मेकाट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पुलिस पर भी किया हमला, आरोपी से पूछताछ जारी
बताया जा रहा है कि जब पुलिस आरोपी को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने पहुंची तो उसने पुलिस की लाठी पर भी चाकू से वार किया और पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल महिला की हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।























