- सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, पुलिस कर रही पूछताछ
- वीडियो जारी कर प्रेमी युगल ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा
जेबी लाइव, रिपोर्टर
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र से 25 फरवरी को घर से भागे प्रेमी युगल जाहिद हुसैन और निखद गुल ने सोमवार को सिटी एसपी के समक्ष सरेंडर कर दिया। दोनों के सामने आने के बाद सिटी एसपी ने उन्हें जुगसलाई थाना भेज दिया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के गायब होने के बाद परिवार और पुलिस उन्हें तलाश रही थी। इस बीच अचानक दोनों के सामने आने से मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस फिलहाल यह जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों किन परिस्थितियों में घर से निकले और इस दौरान कहां-कहां रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी के दास बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 24 साल बाद कोर्ट के आदेश पर खाली हुई जमीन
जुगसलाई से फरार प्रेमी युगल के सामने आने से मामले में नया मोड़
जानकारी के अनुसार सरेंडर करने से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। वीडियो में निखद गुल ने कहा कि वह जाहिद हुसैन से प्रेम करती है और अपनी मर्जी से उसके साथ घर छोड़कर गई थी। उसने यह भी बताया कि दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी कर ली है। निखद ने यह भी आरोप लगाया कि उसे अपने परिजनों से जान का खतरा है, इसलिए प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों से अलग-अलग पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।






















