- बंगीय कैवर्त-महिष्य एक्य मंच के समर्थन पर जताया आभार
जेबी लाइव, रिपोर्टर
झाड़ग्राम : झाड़ग्राम विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक महतो ने चुनाव से पहले बंगीय कैवर्त-महिष्य एक्य मंच द्वारा मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि यह समर्थन केवल राजनीतिक सहयोग नहीं, बल्कि सामाजिक विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समुदाय द्वारा जताया गया भरोसा उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है और वे इसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। महतो ने यह भी कहा कि यह समर्थन उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के मुद्दों को और मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित करता है।
इसे भी पढ़ें : Baharagoda : मंत्रोच्चार के साथ नए सत्र की शुरुआत, बहरागोड़ा में हवन-पूजन का आयोजन
सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए संघर्ष का भरोसा
अशोक महतो ने कहा कि वे संविधान के अनुरूप कैवर्त-महिष्य समुदाय के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यदि जनता उन्हें चुनती है, तो वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे विधानसभा के भीतर और बाहर जनता की आवाज बनेंगे। अंत में उन्होंने मंच के सभी सदस्यों और समर्थकों को उनके विश्वास और सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद दिया।























