- पुरीगेट इलाके में नारेबाजी और हंगामे से बिगड़ा माहौल, प्रशासन ने संभाली स्थिति
- स्थानीय मुद्दों पर जनता का बढ़ता आक्रोश
जेबी लाइव, रिपोर्टर
खड़गपुर : खड़गपुर के पुरीगेट इलाके में गुरुवार को भाजपा नेता दिलीप घोष के प्रचार कार्यक्रम के दौरान भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। स्थानीय लोगों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और कथित तौर पर गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की कोशिश भी की। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। “जय बांग्ला” और “जय श्री राम” के नारों से माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।
इसे भी पढ़ें : Potka : कोवाली विद्या मंदिर में हवन के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ
चुनावी माहौल में बढ़ता राजनीतिक टकराव
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि हाल ही में रेलवे नोटिस को लेकर इलाके में भय का माहौल था, लेकिन उस समय कोई जनप्रतिनिधि सामने नहीं आया। उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले नेताओं के आने से जनता का आक्रोश और बढ़ गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ भी लोगों ने नाराजगी जताई। घटना खड़गपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 27 के पुरीगेट क्षेत्र की है, जहां कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप से हालात सामान्य किए गए।























