- युवाओं ने रैली निकाल कर दी श्रद्धांजलि, गूंजे शहीद के नारे
जेबी लाइव, रिपोर्टर
मुरी : मुरी क्षेत्र के लोटा बांधडीह में शहीद रधुनाथ महतो के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहीद स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। बीआरएम थुथ ब्रिगेड छोटानागपुर के युवाओं ने झारखंड मोड़ से रैली निकालते हुए शहीद स्थल तक पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान “अमर शहीद रधुनाथ महतो जिंदाबाद” और “वीर रधुनाथ महतो अमर रहे” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें : Gua : नुईया गांव में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया मागे पर्व
मौन रखकर दी श्रद्धांजलि, लोकगीतों के माध्यम से किया स्मरण
कार्यक्रम का संचालन हरेकृष्ण महतो ने किया, जिन्होंने शहीद रधुनाथ महतो के जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डाला। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोकगीतों के माध्यम से भी शहीद को याद किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक हो गया। लोगों ने उनके बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।























