- जनसेवा और संवेदनशीलता के लिए मिली प्रशासनिक पहचान
- त्वरित और जिम्मेदार कार्य के लिए अधिकारी को प्रशस्ति पत्र
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका : पोटका अंचल की सीओ निकिता बाला अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती हैं। वे हमेशा गरीब, असहाय और अंतिम पंक्ति के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित समाधान करने के लिए तत्पर रहती हैं। उनकी यही कार्यशैली उन्हें प्रशासनिक कार्यों में अलग पहचान देती है। नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करने के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यर्थी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य और जिम्मेदारीपूर्ण रवैये का प्रमाण है।
इसे भी पढ़ें : Gua : सेल गुवा में नए महाप्रबंधक अनुपम कुमार सिंह ने संभाला वित्त विभाग का कार्यभार
प्रशासनिक कार्यों में संवेदनशीलता और तत्परता के लिए सम्मान
हाल ही में गुड़गांव में चार मजदूरों की मौत के मामले में उन्होंने महज चार घंटे में मृतकों के परिजनों की पारिवारिक सूची तैयार कर निर्गत कर दी थी। उनके इस त्वरित और जिम्मेदार कार्य को प्रशासन ने सराहा और इसका परिणामस्वरूप उन्हें प्रशस्ति पत्र मिला। स्थानीय लोगों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील अधिकारी क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं।























