Share

Potka : धान कटौती और भुगतान में देरी को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

  • पोटका में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेताओं ने मिल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
  • धान खरीद में अवैध कटौती का आरोप, किसानों को हो रहा भारी नुकसान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

पोटका : पोटका में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें धान खरीद प्रक्रिया में हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर तीखा विरोध दर्ज किया गया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस जिला सचिव जयराम हांसदा, वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार, आनंद पाल, लालटू दास, किसान चंदन मंडल, सीताराम सोरेन, शंकर दत्त एवं किसान सुधन्या मंडल उपस्थित थे। नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीद के दौरान नमी के नाम पर किसानों से प्रति क्विंटल 7 से 10 प्रतिशत तक की अवैध कटौती की जा रही है। इसका अर्थ यह है कि किसानों से 7 से 10 किलो धान सीधे काट लिया जा रहा है, जिससे उन्हें गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि किंग राइस मिल और धामधूम स्थित शक्ति राइस मिल में किसानों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : सोनाहातू के लापता युवक हरिहर महतो के परिजनों से मिले देवेंद्र नाथ महतो

भुगतान में देरी से किसान परेशान, आंदोलन की चेतावनी

किसान नेता चंदन मंडल ने बताया कि उन्होंने 29 दिसंबर को धान दिया था, लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक न तो भुगतान किया गया है और न ही राशि ऑनलाइन की गई है। लैंप्स में जगह नहीं होने का हवाला देकर किसानों को सीधे मिल में धान पहुंचाने को कहा जा रहा है, जबकि नियमों के अनुसार 48 घंटे के भीतर भुगतान अनिवार्य है। इसके बावजूद न तो धान का समुचित रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और न ही किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर धान कटौती और भुगतान प्रक्रिया में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : भालूबासा में भिखारी के भेष में आई दो महिलाएं चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गईं

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग, मिल मालिकों ने आरोपों से किया इनकार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोध सरदार ने कहा कि मिल मालिकों द्वारा किसानों का शोषण महाजनी प्रथा की तरह किया जा रहा है। नियमों के अनुसार नमी के नाम पर 2 से 4 किलो तक ही कटौती की जा सकती है, लेकिन यहां 7 प्रतिशत से अधिक कटौती की जा रही है, जिससे पोटका क्षेत्र के किसानों में भारी नाराजगी है। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर अविलंब कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं दूसरी ओर दोनों मिल मालिक संतोष अग्रवाल और राजेश कवरा ने धान कटौती के आरोपों से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि धान में नमी या डस्ट पाए जाने पर सरकारी नियमों के अनुसार ही कटौती की जाती है। फिलहाल प्रशासन के हस्तक्षेप का इंतजार है।

Leave a Comment

Jamshedpur : वरिष्ठ अधिवक्ता मीर सज्जाद के निधन से जमशेदपुर जिला बार संघ में शोक की लहर

भुवनेश्वर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन, अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला

  • भुवनेश्वर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ निधन, अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार संघ के सभी अधिवक्ता गहरे शोक में डूबे हुए हैं। कल 6 फरवरी 2026 को भुवनेश्वर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मीर सज्जाद का आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 65 वर्ष के थे और परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर के निवासी थे। उनके निधन की खबर जैसे ही जमशेदपुर पहुंची, पूरे अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। मीर सज्जाद को एक विनम्र, सरल और कर्तव्यनिष्ठ अधिवक्ता के रूप में जाना जाता था। उनके निधन को बार संघ के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, लगाए गए आधुनिक सीसीटीवी कैमरे

राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष समेत कई अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धांजलि देने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन माननीय राजेश कुमार शुक्ला जमशेदपुर पहुंचे और अधिवक्ताओं से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, केशव सिंह, वीरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार पांडे, रविंद्र कुमार दुबे, जन्मेजय सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, श्रीकांत गिरी, भावेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे। जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश भक्त सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं झारखंड उच्च न्यायालय से आए अधिवक्ताओं ने भी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक स्वरूप अधिवक्ताओं ने स्वयं को द्वितीय पाली के न्यायिक कार्य से अलग रखा।

Gua : गुवा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, लगाए गए आधुनिक सीसीटीवी कैमरे

स्क्रैप चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे प्रशासन का अहम कदम स्टेशन परिसर में बढ़ाई गई

  • स्क्रैप चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे प्रशासन का अहम कदम
  • स्टेशन परिसर में बढ़ाई गई निगरानी, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गुवा : गुवा रेलवे स्टेशन परिसर में असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया है। इसी क्रम में स्टेशन परिसर में आधुनिक तकनीक से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ऐसे रणनीतिक स्थानों पर स्थापित किए गए हैं, जहां से प्लेटफॉर्म, रेलवे यार्ड और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर स्पष्ट और प्रभावी निगरानी रखी जा सके। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कैमरों के माध्यम से चौबीसों घंटे स्टेशन क्षेत्र की निगरानी संभव हो सकेगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

स्क्रैप चोरी की घटनाओं से रेलवे को हो रहा था नुकसान

गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से गुवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में स्क्रैप लोहे की चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। चोर रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर स्क्रैप लोहा चोरी कर फरार हो जाते थे, जिससे रेलवे विभाग को आर्थिक क्षति के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी चिंताओं का भी सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत दर्ज कराने और निगरानी बढ़ाने के बावजूद चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पाई थी। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया, ताकि अपराधियों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

यात्रियों और कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा का भरोसा

रेलवे विभाग का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनेगा और चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। कैमरों की मदद से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करना अब पहले से कहीं अधिक आसान होगा। इसके साथ ही यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों को भी स्टेशन परिसर में स्वयं को सुरक्षित महसूस करने में सहायता मिलेगी। रेलवे प्रशासन का यह कदम न केवल रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि गुवा रेलवे स्टेशन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यात्री हितैषी बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल जेबी लाइव, रिपोर्टर जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा

  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर काली मंदिर के समीप निवासी कार्तिक लोहार उर्फ चेपा (23) और आरआईटी थाना क्षेत्र निवासी रितिक पाल (25) शामिल हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। सिदगोड़ा थाना प्रभारी बिरेन्द्र कुमार ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 28 जनवरी 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा शराब दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

गश्त के दौरान दबोचे गए आरोपी, नकद बरामद

थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिदगोड़ा और बिरसानगर के सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गश्त के समय बारीडीह बाजार स्थित मनिपाल हॉस्टल के पीछे घोड़ा मंदिर रोड में टाल के पीछे से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2700 रुपये और 3300 रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Seraikela : एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से एक की मौत

चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक

  • चौका थाना क्षेत्र के नौतनडीह के पास दुर्घटना, महिला व दो बच्चों समेत चार घायल
  • तेज रफ्तार ट्रेलर ने इलेक्ट्रिक टेंपो को मारी टक्कर, मौके पर गई जान

जेबी लाइव, रिपोर्टर

सरायकेला : चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर नौतनडीह (झाबरी) के समीप शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रांची से टाटा की ओर तेज गति से जा रहे एक अज्ञात ट्रेलर ने रांगामाटी से सवारी लेकर चांडिल गोलचक्कर की ओर जा रहे एक इलेक्ट्रिक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान टेंपो में सवार लगभग 45 से 50 वर्षीय एक व्यक्ति के सिर पर ट्रेलर का चक्का चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर टाटा-चौका की ओर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : बहरागोड़ा को मिला ‘खौफ’ से छुटकारा, 80 लोगों पर हमला करने वाला बंदर पकड़ा गया

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को, घायलों का चल रहा इलाज

दुर्घटना में टेंपो चालक, एक महिला और दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता आकाश महतो एवं युवा नेता नयन सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया। इसके बाद चौका थाना के एएसआई भगवान गौड़, कंप्यूटर ऑपरेटर महादेव साहू तथा चौकीदार रंजीत तांती और सुधीर तांती घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। वहीं, पुलिस प्रशासन और स्थानीय नेताओं के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए चावलीबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Baharagoda : बहरागोड़ा को मिला ‘खौफ’ से छुटकारा, 80 लोगों पर हमला करने वाला बंदर पकड़ा गया

वन विभाग के साहसिक अभियान से तीन महीने की दहशत का अंत, बाजार क्षेत्र में लौटी रौनक तीन महीने से

  • वन विभाग के साहसिक अभियान से तीन महीने की दहशत का अंत, बाजार क्षेत्र में लौटी रौनक
  • तीन महीने से आतंक का पर्याय बना बंदर आखिर पिंजरे में कैद

जेबी लाइव, रिपोर्टर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा क्षेत्र में बीते तीन महीनों से लोगों के लिए भय का कारण बने आक्रामक बंदर को शनिवार दोपहर वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इस बंदर ने अब तक करीब 80 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। स्थिति यह थी कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते थे। वन विभाग की टीम कई दिनों से बंदर की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। शनिवार को जैसे ही वह रॉजलाबांध दुर्गा मंडप के पास नजर आया, टीम ने तत्परता दिखाते हुए पहले से लगाए गए विशेष जाल और पिंजरे की मदद से उसे सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

रेस्क्यू के बाद लोगों ने ली राहत की सांस, जंगल में छोड़ा जाएगा बंदर

बंदर को पकड़ने के तुरंत बाद वन विभाग की टीम ने उसे विशेष पिंजरे वाले वाहन में स्थानांतरित किया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बंदर को जल्द ही इंसानी बस्ती से दूर उसके प्राकृतिक आवास, यानी घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा, ताकि भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की पुनरावृत्ति न हो। बंदर के पकड़े जाने की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम की कार्यकुशलता की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई। बाजार क्षेत्र में फिर से सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई हैं और लोगों के चेहरे पर सुकून की मुस्कान लौट आई है।

Jamshedpur : संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बिरसानगर थाना क्षेत्र में बेदी टेंट एंड इवेंट में हादसा, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू सुबह-सुबह लगी आग

  • बिरसानगर थाना क्षेत्र में बेदी टेंट एंड इवेंट में हादसा, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
  • सुबह-सुबह लगी आग से मची अफरा-तफरी, इलाके में दहशत

जेबी लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट एंड इवेंट में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। सुबह के समय दुकान से तेज धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल टेंट हाउस के संचालक राजू बेदी को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग को भी अवगत कराया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। टेंट हाउस में रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाती है – गोविंद दास शास्त्री

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, जांच में जुटी पुलिस

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस अगलगी की घटना में टेंट हाउस में रखा सारा सामान—टेंट, कुर्सियां, सजावटी सामग्री और अन्य इवेंट उपकरण—पूरी तरह जलकर खाक हो गया। टेंट हाउस संचालक राजू बेदी के अनुसार इस हादसे में लगभग दो से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top