- एनएसएस विभाग की ओर से व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिता और सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन
जेबी लाइव, रिपोर्टर
पोटका स्थित रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. भूपेश चंद्र ने मानवाधिकार की आवश्यकता, महत्ता और आधुनिक समाज में इसके बढ़ते महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार जन्म से प्राप्त मूल अधिकार हैं, जो हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन जीने की शक्ति देते हैं। उन्होंने इस वर्ष की थीम “दैनिक आवश्यकता” की चर्चा करते हुए बताया कि मानवाधिकार न केवल कानूनी अधिकार हैं, बल्कि जीवन की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी अनिवार्यता भी हैं। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मानवाधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर डालसा ने मजदूरों के बीच चलाया जागरूकता अभियान
निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने ली सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में छात्राओं मनीषा, मोनालिसा और सरोजिनी ने प्रेरणादायक गीत “हम होंगे कामयाब” प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को उत्साहित किया। निबंध प्रतियोगिता में सरोजिनी बारी, पार्वती लिंयागी, दीपक कुमार, लक्ष्मी हेंब्रम, संजीत, विवेक दराईबुरु, गायत्री पिंगुवा, सरिता पूर्ति और संजुक्ता पूर्ति ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि युवा पीढ़ी को मानवाधिकारों की समझ और सम्मान का भाव विकसित करना आवश्यक है, ताकि समाज में समानता और न्याय की भावना मजबूत हो सके। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के संदेश के साथ किया गया।


























