- बंद पड़ी HCL माइंस और ऐतिहासिक सुरंगों को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग
जेबी लाइव, रिपोर्टर
रांची : रांची स्थित विधानसभा परिसर में घाटशिला के विधायक Somesh Chandra Soren ने पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री Sudivya Kumar से शिष्टाचार मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर स्थित बंद पड़ी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की माइंस, ब्रिटिशकालीन सुरंगों और अन्य प्राकृतिक धरोहरों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने कहा कि इन ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और विकास न केवल क्षेत्र की पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला में 24 किमी सड़क निर्माण में देरी पर विधानसभा में उठा मुद्दा
मुसाबनी और मिर्गीटांड़ के स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने की पहल
विधायक Somesh Chandra Soren ने अपने मांग पत्र में विशेष रूप से मुसाबनी प्रखंड के HCL बानालोपा, सुसनीगाड़िया, पाथोरगोड़ा और बोडोपोल जैसे क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही घाटशिला प्रखंड के मिर्गीटांड़ स्थित ब्रिटिशकालीन मैंगनीज़ सुरंग को भी पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की बात कही गई। इस पर मंत्री Sudivya Kumar ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया कि विभाग इन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और घाटशिला क्षेत्र में इस दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

























