Share

Seraikela : पति व परिजनों की प्रताड़ना से आहत महिला ने पद्मश्री छुटनी महतो से मांगी न्याय की मदद

जेबी लाइव, रिपोर्टर

गम्हरिया प्रखंड के गुड़ा (बड़पाली) गांव में पारिवारिक विवाद के चलते कलावती महतो को उसके पति गुरबा महतो ने डंडे से बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब बीस वर्ष पहले विवाहिता कलावती के तीन संतान हैं, लेकिन 2022 से उसके पति ने घर खर्च देना बंद कर दिया और हर आवश्यकता पर उसे शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। कुछ दिन पूर्व भी सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया, जिसके बाद कलावती किसी तरह अपनी जान बचाकर पद्मश्री प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता छुटनी महतो के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

इसे भी पढ़ें : Bihar : तेज प्रताप यादव लड़ेंगे महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव, बोले- चाचा नीतीश अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे

घरेलू हिंसा के मामलों में महिला ने दर्ज कराई शिकायत

कलावती महतो ने बताया कि पति की प्रताड़ना और अब सुरक्षित महसूस न करने के कारण उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने निवेदन किया कि उसे और उसके बच्चों को तत्काल सुरक्षा दी जाए। उल्लेखनीय है कि भारतीय कानून के तहत प्रत्येक महिला को घरेलू हिंसा से संरक्षण प्राप्त है तथा पीड़िता को पुलिस और प्रशासन से त्वरित सहायता और न्याय पाने का अधिकार प्राप्त है। छुटनी महतो के हस्तक्षेप के बाद संभावना है कि प्रशासन मामले में तेजी से संज्ञान लेगा और पीड़िता को जरूरी सुरक्षा दिलाएगा।

Leave a Comment

Scroll to Top