- तड़के 3 बजे लगी आग, पूरी तरह जलकर राख हुआ ‘हेदायत इंटरनेशनल क्लॉथ’ का माल
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत मलिक गार्डन के पास सोमवार तड़के करीब 3 बजे इम्तियाज़ अंसारी के कपड़ा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम मालिक इम्तियाज़ अंसारी ने बताया कि उनकी दुकान ‘हेदायत इंटरनेशनल क्लॉथ’ के नाम से संचालित होती है और उनका मकान गोदाम के ठीक बगल में स्थित है। सेहरी के लिए उठने के दौरान उन्होंने गोदाम से उठती आग की लपटें देखीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। बस्ती के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा अधिकांश कपड़ा जलकर राख हो चुका था।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : गम्हरिया में तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला की मौत
आग के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, राहत की बात—कोई हताहत नहीं
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना कपाली ओपी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शॉर्ट सर्किट या अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।























