- स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका माझी के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए किया गया सम्मान
जेबी लाइव, रिपोर्टर
सरायकेला : चिलगु चौक में आज वीर स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका माझी की जन्म जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री की बुआ सुखी टुडू, ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जिला अध्यक्ष डॉ. सुबेंदु महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायक, दिलीप किस्कू और स्नेहा महतो सहित चिलगु के समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : घाटशिला सड़क दुर्घटना : विधायक सोमेश सोरेन ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को दिया आश्वासन
चिलगु चौक में शहीद की याद में जुटे ग्रामीण और जनप्रतिनिधि
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा तिलका माझी के बलिदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा तिलका माझी ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और संघर्ष किया और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। सभी ने उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए समाज को उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।






















